राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, गौ माता की रक्षा के लिए सरकार से लड़ गए थे
Headline News
Loading...

Ads Area

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, गौ माता की रक्षा के लिए सरकार से लड़ गए थे

 जोधपुर/राजस्थान।। एक दिव्य मानव का परिचय ही हे काफ़ी,जो परम गो भक्त उमेद सिंह चंपावत जोधपुर की पवित्र भुमी पर 21-10-1960 में जन्मे थे जिनकी पुण्यतिथि 02-10-2022 है। 
 माँ बाला सती के परम भक्त मारवाड़ (रणसीगांव) की मिट्टी की सुगंध को न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे गुजरात में अपने परिश्रम,पुरुषार्थ से फैलाने वाले उद्यमी,दोनो राज्य में पांच सितारा होटल्स की स्थापना करने वाले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उद्योगपति उम्मेदसिंहजी चंपावत।
  भारत में धनाढ्य परिवारों में नाम तो कई लोगों के आते हैं। पर एक ऐसी शख्सियत जिस की जीवनी अपने आप में अद्भुत है बहुत ही कठोर परिश्रम से अपार धन कमा कर अपना अपने कुल का अपने गांव और शहर का नाम रोशन करने वाले उमेद सिंह चंपावत इकलौते व्यक्ति हैं।
Nationalist Congress Party state president, fought with the government to protect cow
 भारत के 2 बड़े शहर गुजरात के महानगर अहमदाबाद और राजस्थान के जोधपुर शहर को प्रथम बार फाइव स्टार होटल गिफ्ट करने वाले व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत ही है। लाखों गोवंश को अपने जेब से चारा पहुंचाने वाले व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत ही है। भारत सरकार को गौ संवर्धन गौ रक्षा गोचरण नंदी अभ्यारण नंदीग्राम पर भारत सरकार को नई-नई आधुनिक तकनीकी वाले प्रोजेक्ट तैयार कर के वहां तक पहुंचाने वाले व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत ही है। गौमाता के कटने पर दुखी होने पर अपने आंख से नींर बहाने वाले व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत ही है। गौ माता की रक्षा के लिए बड़े से बड़े सुरमा से टकराने वाले गौ माता के लिए सरकार से लड़ने वाले व्यक्ति गोचरण पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे खाली करवाने वाले व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत हि है। कई गो सेवकों गौ रक्षक के लिए हर कार्य के लिए पूर्ण रूप से समर्पित व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत ही है। इतनी निस्वार्थ सेवा करके भी उसका श्रेय दूसरों को देने वाले व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत ही है।
  अपनी हर फाइव स्टार होटल में 50 से अधिक गाय रखकर उनकी सेवा करने वाले व्यक्ति भी उमेद सिंह चंपावत ही है। गौमाता ही नहीं घोड़ों मोर जैसे वन्य जीवों के लिए भी अपने प्राण निछावर करने वाले उमेद सिंह चंपावत ही है। राजपूत समाज की शान आज हमारे बीच नहीं है उनकी प्रेरणा एक कई लोगों ने कई प्रकार के विद्यालयों का निर्माण किया कई प्रकार के उद्योगों का निर्माण किया कोई गरीब असहाय लोगों को अत्याधिक रोजगार प्राप्त हो उसके लिए कई विकल्प प्रारंभ केए गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु कई प्रकार के विशेष मुहिम प्रारंभ करवाई। और भारत में गौ हत्या पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाए इस पर सरकार को कोई बात कड़े शब्दों में चेतावनी विधि आज उनसे यह शब्द हजारों को भक्तों को उनको सैनिकों को नई दिशा दे रहे हैं उन के माध्यम से बनाई गई सरकार की योजनाएं आज वर्तमान में सुचारू हो चुकी है इसका लाभ कई गो भक्तों किसान उठा रहे हैं ऐसी पुण्य आत्मा को हमारा बारंबार प्रणाम है जय गौ माता जय गोपाल।

अखिल विश्व कामधेनु सेवक 
ज्योतिषाचार्य अंकित रावल ब्राह्मण 
सिरोही राजस्थान

Post a Comment

0 Comments