Breaking News
Loading latest news...

नहीं रहें जेडीयू के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव

0
Translate Post:
Sharad Yadav, former Union minister passes away
 बांसवाड़ा/राजस्थान।। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। 75 की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली. उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने सोशल मिडिया में एक पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। बतादे कि जेडीयू के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ मध्यप्रदेश के झाबुआ, रतलाम व मामा बालेश्वर दयाल के बामनिया में स्थित आश्रम से उनका गहरा नाता था। शरद यादव के देहावसान पर पूर्व विधायक फतेहसिंह व भारतीय ट्रायबल पार्टी बिटीपी ने शोक जताया है। 
  बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। लेकिन अब उस समाजवादी नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी अनुसार गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया। 
  शरद यादव के निधन से कुशलगढ़ विधानसभा में शरद जी के नजदीक रहे पुर्व विधायक फतेहसिंह डामोर, भारतीय ट्रायबल पार्टी बिटीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय भाई मईडा, एडवोकेट शिवबंर सिंह, भाजपा नेता एवं पुर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर ने शोक जताया है।  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)