श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंञी आम आदमी पार्टी में शामिल
Headline News
Loading...

Ads Area

श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंञी आम आदमी पार्टी में शामिल

  उदयपुर/राजस्थान।। चुनावो की दस्तक के बीच आम आदमी पार्टी का कुनबा बढता जा रहा है। आम आदमी पार्टी की आज सुरजपोल स्थित भवन में नव नियुक्त पदाधिकारीगणो के अभिनन्दन सम्मान समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंञी श्री करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह सांरगदेवोत ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। दिग्विजयसिंह सिंह भाजपा में कई पदो पर रह चुके है। वही महिला विंग की कल्पना सुहालका के साथ भी बड़ी संख्या में महिला समर्थको ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
  आप पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह राठौड़, लोकसभा अध्यक्ष सुमित विजय की उपस्थिति में कई लोगो ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
आप के उदयपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा के नव नियुक्त पदाधिकारीगणो का अभिनन्दन- 
 आप के सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक व प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल द्वारा नव नियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया को-आर्डिनेटर मयंक जानी, जिलाध्यक्ष (एसटी) बीएल छानवाल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष किशन ड़ागी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, ग्रामीण प्रकाश मीणा, युथ जिला उपाध्यक्ष अजय शाह, जिला संयुक्त सचिव प्रेमनाथ योगी, उदयपुर शहर विधानसभा ब्लोक अध्यक्ष दलपत बातरा, राजेश चौहान, राजकुमार जारोली, संजय वर्मा, उदयपुर ग्रामीण ब्लोक अध्यक्ष अनिल जोशी, हीरालाल पारगी, खेमराज कटारा, राहुल डांगी सभी नव नियुक्त पदाधिकारी गणो को माला, पार्टी की टोपी व उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। 
  समारोह में पार्टी ने निर्णय लिया की बीजेपी व कांग्रेस ने बारी-बारी से राज कर राजस्थान की जनता को ठगा है, इन सब से राजस्थान की जनता भी अब ऊब चुकी है व इस बार बदलाव के मुड में है। सभी कार्यकर्ता वार्ड व बुथ को मजबूत कर आमजन को दिल्ली व पंजाब में हो रहे शिक्षा, चिकित्सा, पानी, मोहल्ला क्लीनिक, फ्री बिजली अन्य विकास जैसे मुद्दो को जनता के बीच ले जाकर अभी से ही विधानसभा की तैयारियो में जुट जावें। पार्टी उदयपुर शहर व उदयपुर ग्रामीण में जन समस्याओ को उठाकर आमजन को राहत प्रदान करेगे। समारोह में आयोजन प्रभारी प्रवीण व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments