Breaking News
Loading...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना "मन की बात" कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड

0
Translate Post:
मन की बात "स्व से समिष्टि" की यात्रा है
  उदयपुर/राजस्थान।। भाजपा मंडल कानोड द्वारा प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को तीनों शक्ति केंद्रो का सामूहिक बस स्टैंड स्तिथ मंडल अध्यक्ष के निवास पर आयोजित हुआ। 
 
  कार्यक्रम की अध्यक्षता कानोड भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली ने की। मुख्य आतिथ्य भाजपा उदयपुर देहात जिला महामन्त्री दीपक शर्मा व एस टी मोर्चा के विधानसभा विस्तारक धुलेश्वर् कटारा थे। 
  कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, दिनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यारपन् व दीप प्रजज्वलन के साथ किया गया। 
  ठीक 11 बजे आयोजित कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को स्व से समिष्टि की यात्रा बताया। मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से मुझे सामान्य मानवी से जुड़ने का अवसर मिला है। 
  कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सुनकर मोदी के देश सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा व विकास मे सहभागी बनने का संकल्प भी लिया। 
  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी, रामेश्वर प्रजापत, गुलाब मीणा, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रफुल जैन, मंडल मंत्री रमेश भोजावत, हरेंद्र सिंह राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर दक, भगवती लाल शर्मा, सुरेश कुदाल, हितेंद्र सुथार, दोलत राम वाल्मीकि, ऋषभ जैन, भगवती लाल नलवाया, विजय सिंह चौहान, कारू लाल मीणा, नाथू लाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने किया। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)