महाराणा प्रताप जयन्ति पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो - मेवाड़ क्षत्रिय महासभा
Headline News
Loading...

Ads Area

महाराणा प्रताप जयन्ति पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो - मेवाड़ क्षत्रिय महासभा

  प्रतापगढ़/उदयपुर/बांसवाड़ा/राजस्थान।। हमारे देश से लेकर विदेशो तक महाराणा का जलवा कायम है, इतिहास में उल्लेखित महाराणा की वीरता के लोग इस कदर दीवाने है कि अब अमेरिका जैसी विदेशी धरती पर भी महाराणा प्रताप के जयकारें गूंजने लगे है। क्षत्रिय वीरों की धरती के नाम से पहचाने रखने वाले राजस्थान में कई जगह वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई, समाचारों के मुताबिक राज्य के कई जिलों में जहा महाराणा प्रताप की वीरता को याद किया गया, वही राज्य में कई जगह महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग अब उठने लगी है।जी हां राज्य में मेवाड़ के प्रतापगढ़ जिले में भी आयोजित महाराणा प्रताप जयन्ति के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने केंद्र सरकार से मांग की है, कि महाराणा प्रताप जयन्ति समारोह को राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की जावे व इस दिन सम्पूर्ण राष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जावे यह बात महासभा की सम्पूर्ण मेवाड़ के केंद्रीयअध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी मेतवाला ने यहाँ आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन मे कही। साथ ही उन्होंने मांग की की महाराणा प्रताप पर प्रशिद्द गीत जो कि जन जन का गीत बन गया है "मायड़ थारो वो पूत कठे, वो मेवाड़ी सपूत कठे, वो महाराणा प्रताप कठे" के रचियता मेवाड़ के प्रशिद्द कवि स्वर्गीय माधब जी दरक को पदमश्री से सम्मानित किया जावे जिन्होंने राष्ट्र चेतना व स्वाभिमान को अपनी कविताओं के माध्यम से जगाया है।
  
  प्रतापगढ़ जिला कलेक्टरी के परिसर में स्थित महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर आज आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में केसरिया साफा पहन सर्व समाज ने भाग लिया, जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमान डॉ. इन्द्रजीत सिंह जी यादव (IAS) जिला कलेक्टर, प्रतापगढ, महाराज रणधीर सिंह जी भीन्डर पुर्व विधायक एवं पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मेवाङ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर, अशोक सिंह जी साहब मेतवाला केन्द्रीय अध्यक्ष मेवाङ क्षत्रिय महासभा संस्थान, उदयपुर, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भानुप्रताप सिंह जी राणावत जिला संरक्षक मेवाङ क्षत्रिय महासभा, प्रतापगढ रहे। 
जब अमेरिका (USA) की सडको पर निकली राणा की शोभायात्रा, विदेशी धरती पर महाराणा का जलवा
   
  इस कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर अमित कुमार जी (IPS) जिला पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति रामकन्या गुर्जर, सभापति महोदया, नगरपरिषद प्रतापगढ, भवानी प्रताप सिंह जी ताणा केन्द्रीय महामंत्री, मेवाङ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर, कर्नल जय राज सिंह अरनोद, विश्वजीत सिंह जाजली, दिग्विजय सिंह कुलथाना, अरुण सिंह चुपना, राघवेंद्र सिंह बिलेसरी, भूपेंद्र सिंह रायपुर, मदन सिंह घटेला, आयोजन समिति के संयोजक व मेवाड़ क्षत्रिय महासभा जिलाधक्षय डीडी सिंह जी राणावत, अंबिका बाणेश्वरी संस्थान के संस्थान के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चिकलाड, आयोजन समिति समिति के संयोजक परमेश्वर सिंह बिलेसरी, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह झांतलागढ, श्री राजपूत करणी सेना जयपाल सिंह सैलारपुरा आदि अतिथि थे।
  इस अवसर पर मेवाड़ी भाषा मे अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक व मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष महाराज रणधीर सिंह जी भींडर ने कहा है कि महाराणा प्रताप ने सदैव सामाजिक समरता को कायम रखते हुवे सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए संघर्ष किया उसी प्रकार आज जरूरत है, हम सर्व समाज एक साथ मिलकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया। 
  वही सभा से पूर्व किला परिसर से विशाल वाहन रैली केसरिया साफा में, महाराणा प्रताप कि झांकी के साथ में सभी जन वाहन रैली के साथ मुख्य मार्ग से होती हुई, गांधी चौराहा नीमच नाके होती हुई सभा स्थल पर पहुंची। शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रैली के अंदर जब तक सूरज चांद रहेगा राणा तेरा नाम रहेगा, राणा की जय-जय, शिवा की जय-जय नारों के साथ वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली किला परिसर से कलेक्ट्री परिसर पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के बाद अतिथियों द्वारा सभा को संबोधित किया गया। अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के बारे में विचार प्रकट किया गया और महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया एवं उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। 
  जानकारी अनुसार विशाल केसरिया साफा में वाहन रैली में सहयोग राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह झांतला गढ़, श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह लालपुरा और उदयपाल सिंह ग्यासपुर, राज दीप सिंह कुलथाना, रवि राज सिंह बोरदीया, नाहर सिंह कल्याणपुरा, यागवेंद्र सिंह देवद, कुबेर सिंह सेलारपुरा, नरेंद्र सिंह बिलेसरी, राजेंद्र सिंह मणडावरा, रविराज सिंह बोर्डदिया, कृष्णपाल सिंह कोटडी, धर्मेन्द्र सिंह दलोट, कारू सिंह कोटडी, कुलदीप सिंह झांतला, राहुल कुमावत खोरिया, राजपाल सिंह, रतनाखेड़ी, करणवीर सिंह बंबोरी, बबलू बन्ना सेमलोपुर, बने सिंह रठाजना, वीरेंद्र सिंह रामनगर, राजपाल सिंह बगडावद, कान सिंह बजरंगगढ़, जीवन बन्ना नारायण खेड़ा, विपुल टेलर केसरपुरा, कुलदीप सिंह कोलवी, प्रताप सिंह ढिकनिया, तेजपाल सिंह अमबावली, नारायण सिंह देवद, जसवंत सिंह रठाजना, नारायण सिंह देवद, विजय सिंह बरखेड़ी, राजेंद्र सिंह बिलेसरी, कमल सिंह लालपुरा, राज कृष्ण सिंह, विश्वजीत सिंह कुलथाना, धर्मेंद्र सिंह दलोट, राजपाल सिंह बगड़ावत, नरेंद्र सिंह सेमली, कृष्ण पाल सिंह कल्याणपुरा, हुकुम सिंह झांसडी, बबलू बना सिधेरीया, दिलीप सिंह बड़ी सादड़ी, इंद्रपाल सिंह रिछावरा आदि समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय विद्रोही ने किया एवं आभार प्रकट दिग्विजय सिंह चिकलाड ने किया।
कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत 
  राष्ट्रीय गौरव व मेवाड के माटी को अपनी वीरता से धन्य करने वाले महान योद्दा महाराणा प्रताप की जयन्ती पर निकलने वाले जुलूस का उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज प्रातः 11 बजे बापू बाजार स्थित बैंक चौराहा पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
  कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों पर शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जुलूस में शामिल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया एवं जुलूस में शामिल लोगो का गुलाब की पंखुडिया एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
  स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, दिनेश श्रीमाली, सोमेश्वर मीणा, फिरोज अहमद शेख, डॉ राव कल्याण सिंह, अजय सिंह, के के शर्मा, नजमा मेवा फरोश, मोहन लाल शर्मा, हिदायतुल्लाह, सीमा पंचोली उदय नंद पुरोहित, मनीष शर्मा, राजेश दया, गौरी शंकर पटेल, सूर्य प्रकाश पालीवाल, महिमा चुग सहित कई कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
महाराणा प्रताप की जयंती पर बांसवाड़ा में भी निकाली गई विशाल शोभायात्रा
  राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भी महाराणा प्रताप जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। शहर में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे शहर के गांधी मूर्ति से इस शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जो पीपली चौक, आजाद चौक, महालक्ष्मी चौक होते हुए मोहन कॉलोनी व उदयपुर रोड होते हुए महाराणा प्रताप सर्कल पहुंची, जहा इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
  जानकारी अनुसार जिले में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शहर और जिले के हर बड़े कस्बे मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। 
सर्व समाज के लोगों ने लिया हिस्सा
  इस शोभायात्रा का शहर के हर मार्ग पर सर्व समाज के लोगों ने स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शहर भर के सभी सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया और महाराणा प्रताप के जयकारों से यह रैली पूरे शहर में निकाली गई। एक जैसी वेशभूषा में सभी सर्व समाज के लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। 
लोगों को बताई गई महाराणा प्रताप की जीवनी
  महाराणा प्रताप सर्कल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सर्व समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व राजघराने के सदस्य जगमाल सिंह सहित सभी समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए अतिथियों ने महाराणा प्रताप की जीवनी के बारे में बताया और सभी को महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चलने की बात कही। 
 
   वही जिले के ग्रामीण क्षेत्र की करें तो परतापुर, बागीदौरा, घाटोल, पालोदा, तलवाड़ा, लोहारिया, आनंदपुरी अरथूना सहित सभी बड़े कस्बे में भी महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 


(भूपेंद्र सिंह राठौड़)

Post a Comment

0 Comments