Headline
Loading latest headlines...

Aghori श्मशान घाट पर हैवानियत: चिता से मानव मांस निकालकर चबा गई अघोरी, बोली- 'मारने को भी रेडी हूं!'

0
Translate Post:

रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: जलती चिता से निकाला मानव मांस, MP में कथित किन्नर अघोरी की करतूत!

‘बहुत टेस्टी है’ चबाते हुए बोली; FIR हुई तो दी कत्ल की धमकी— ‘मारने को भी रेडी हूं’

उज्जैन। धर्म और आस्था की नगरी उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक ऐसा सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। खुद को ‘किन्नर अघोरी’ बताने वाली काली उर्फ नंद गिरि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें वह जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाती नजर आ रही है। हैरत की बात यह है कि मांस चबाते हुए उसने बेझिझक कहा— "ये तो बहुत टेस्टी है।"

इस वीभत्स कृत्य के बाद जब भारी बवाल मचा, तो आरोपी ने सुधरने के बजाय खुलेआम चुनौती देते हुए कहा— "औकात में रहना, मैं मारने को भी रेडी हूं!"

हाथ में तलवार और चिता से मांस का टुकड़ा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आरोपी महिला हाथ में तलवार लिए जलती चिता के पास बैठी दिखती है। वह चिता से शव के हिस्से निकालकर खाती है और लोगों को चेतावनी देती है। वायरल वीडियो पर सनातन धर्म के साधु-संतों और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध बढ़ता देख उसने पहला वीडियो तो डिलीट कर दिया, लेकिन श्मशान से ही दूसरा वीडियो जारी कर दिया।

मुंह पर मली चिता की राख, दी कत्ल की धमकी

दूसरे वीडियो में नंद गिरि चेहरे और शरीर पर चिता की राख पोतकर विरोध करने वालों पर भड़कती दिखी। उसने कहा— "पीठ पीछे टिप्पणी करने वालों में हिम्मत है तो सामने आएं। मैं यहीं चक्रतीर्थ श्मशान में रहती हूं। जो मेरे बारे में बुरा बोल रहे हैं, उन्हें छोड़ूंगी नहीं... औकात में रहना, मारने को भी रेडी हूं!"

अखाड़ा परिषद का कड़ा ऐतराज: "मानव मांस खाना अधर्म"

घटना के सामने आते ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सख्त रुख अपना चुका है:

  • अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज: उज्जैन SP प्रदीप शर्मा से सीधी बात की और पत्र जारी कर सनातन धर्म को बदनाम करने वाली इस कथित साध्वी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

  • महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज: उन्होंने स्पष्ट किया कि शास्त्रों में कहीं भी मानव अंगों के सेवन का विधान नहीं है। साधु का भेष धरकर ऐसा घटिया कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: BNS धारा 301 के तहत FIR, अघोरी हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन के जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के मुताबिक, शिकायतकर्ता विष्णु नाथ जी की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी काली नंद गिरि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301 (शव के साथ छेड़छाड़/अपमान) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कड़ाई से पूछताछ जारी है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में हुई इस वारदात के बाद श्मशान घाट से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...