Headline
Loading latest headlines...

The police exposed the theft 3 दिन में चोरी का पर्दाफाश: 07 बोरी सोयाबीन व टेम्पो जब्त, 2 गिरफ्तार

0
Translate Post:

बांगरोद पुलिस चौकी की बड़ी सफलता: खेत से चोरी हुई 07 बोरी सोयाबीन 3 दिन में बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

  • चोरी में इस्तेमाल टेम्पो जब्त; पिछले 15 दिनों में बांगरोद चौकी ने 2 नकबजनी और 1 केबल चोरी का भी किया खुलासा

रतलाम (मध्य प्रदेश)। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बांगरोद पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। खेत में बने मकान का ताला तोड़कर चुराई गई 07 बोरी सोयाबीन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 3 दिनों के भीतर वारदात का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रतलाम पुलिस का एक्शन: खेत से सोयाबीन चुराने वाले 2 चोर दबोचे, चोरी में प्रयुक्त टेम्पो भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी सोयाबीन और वारदात में इस्तेमाल किया गया टेम्पो (MP-43-K-3228) भी बरामद कर लिया है।

क्या था मामला?

बांगरोद निवासी फरियादी भरत पिता रामलाल धाकड़ ने नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके खेत पर स्थित मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी 07 बोरी सोयाबीन पार कर दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो और अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक वीडी जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी का पूरा मामला उजागर हो गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुखराम झोड़िया (35 वर्ष) — निवासी ग्राम झोली बिंटी, बाजना

  2. सतीश भाभर (19 वर्ष) — निवासी चपलीखेड़ा, बाजना

फरार आरोपियों की तलाश जारी:

मामले में शामिल दो अन्य आरोपी बालू निनामा और जीवन निनामा (निवासी घोड़ाखेड़ा) फिलहाल फरार हैं। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बांगरोद पुलिस की लगातार कार्रवाई

बांगरोद पुलिस चौकी की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 दिनों के भीतर टीम ने 02 नकबजनी और 01 केबल चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए माल बरामद किया है।

सराहनीय टीम: इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक वीडी जोशी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गणावा, आरक्षक मनीष पाटीदार और सैनिक शिवेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...