चुनावी माहौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 232 ठिकानों पर Raid, 162 Arrest; भारी मात्रा में अवैध शराब व वॉश जब्त

0
Translate News:

बांसवाड़ा जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन: 'एरिया डॉमिनेशन' अभियान के तहत 162 गिरफ्तार, महुआ वॉश व अवैध शराब जब्त; हत्या का आरोपी भी दबोचा

बांसवाड़ा, राजस्थान : पंचायती राज चुनाव और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बांसवाड़ा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देश, उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के नेतृत्व में जिले भर में एक दिवसीय विशेष 'एरिया डॉमिनेशन' अभियान चलाया गया।

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बांसवाड़ा जिले में 40 टीमों की दबिश, 6700+ लीटर महुआ वॉश नष्ट, 162 धराए

इस जिलेव्यापी अभियान के तहत पुलिस की 40 अलग-अलग टीमों में शामिल 152 पुलिसकर्मियों ने 232 चिह्नित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 162 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कुशलगढ़ में विशेष सफलता, हत्या का वांछित आरोपी पकड़ा

अभियान के दौरान कुशलगढ़ क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह व वृत्ताधिकारी विनोद कुमार के सुपरविजन तथा थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया की देखरेख में 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

यहाँ पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी अजीत (पुत्र बिजिया, निवासी सीयासाथ) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अवैध शराब पर कड़ा प्रहार: हजारों लीटर वॉश नष्ट

जिले भर में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 28 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई का ब्यौरा:

  • शराब जब्ती: जिले में 519 लीटर देशी और 27 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं केवल कुशलगढ़ क्षेत्र से 132 बोतल बीयर, 55 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 32 पव्वे प्रिंस और 50 बोतल देशी महुआ शराब बरामद हुई।

  • वॉश नष्टीकरण: पुलिस टीमों ने कुल 6,730 लीटर महुआ वॉश (जिले में 6,530 लीटर और कुशलगढ़ में करीब 200 लीटर) मौक पर ही नष्ट कराया।

अपराधियों और असमाजिक तत्वों पर शिकंजा

  • वांछित व वारंटी पकड़े: गंभीर अपराधों में लिप्त 3 आरोपी, 4 गिरफ्तारी वारंटी और सामान्य मामलों में वांछित 12 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

  • निरोधात्मक कार्रवाई: शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीएनएसएस की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 137 से अधिक लोगों (कुशलगढ़ में 33 सहित) को हिरासत में लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

  • हिस्ट्रीशीटरों पर नजर: जिले भर में 45 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों की जांच व पाबंदी की कार्रवाई की गई, जिसमें अकेले कुशलगढ़ के 7 हिस्ट्रीशीटर और 2 हार्डकोर अपराधी शामिल हैं। संपत्ति संबंधी अपराधों से जुड़े 75 संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की आमजन से अपील

बांसवाड़ा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव और कानून-व्यवस्था के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री की सूचना हेल्पलाइन नंबर 8764858986 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top