दरगाह पर फहराया तिरंगा, लगाए भारत माता की जय के नारे

Translate News:
     मुंबई।। एक तरफ जहां नेता 'भारत माता की जय' बोलने को लेकर राजनीति करने में लगे हैं। वहीं इस देश के आम लोग ऐसी मिसाल कायम कर रहे जिससे इस तरह की राजनीति करने वाले नेताओं का मुंह बंद किया जा सके।
    इसी बात का उदाहरण देते हुए मुंबई की मशहूर माहिम दरगाह परिसर में गुरुवार को न सिर्फ तिरंगा झंडा फहराया गया बल्कि बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रगान के साथ 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। इस वाक्या से भारत माता की जय बोलने से इंकार करने वाले ओवैसी को करारा जवाब मिल गया होगा। माहिम स्थित पीर मकदूम शाह बाबा की दरगाह दुनिया भर में माहिम दरगाह के नाम से मशहूर है।
     इस दरगाह के 603वें उर्स के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में पहली बार किसी दरगाह के भीतर तिरंगा फहराया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। जब माहिम दरगाह परिसर में तिरंगा फहराया गया और भारत माता की जय के नारे लगे, तब शिवसेना सांसद राहुल शेवाले, मशहूर वकील रिजवान मचेर्ट, डॉ. मुदस्सर लांबे, शिवसेना के उप नेता हाजी अरफात शेख जैसे कई मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। शेख ने बताया कि दरगाह में तिरंगा फहराए जाने के वक्त पुलिस बैंड का बिगुल बजाकर सलामी दी गई।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top