वेतन को तरसे शिक्षक, विधायकों को गिफ्ट में ओवेन व स्मार्ट फोन

Translate News:
   पटना।। बिहार में शिक्षकों को करीब आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है। इन्हें देने के लिए सरकार के पास भले ही पैसा नहीं है पर विधायकों को बांटने के लिए महंगे उपहार जरूर हैं। होली से पहले विधायकों के बीच लाखों रुपए के गिफ्ट बांटे गए।
    शिक्षा विभाग ने विधायकों को महंगे माइक्रो वेब ओवेन बांट रहा है। शिक्षकों को अपने वेतन के लिए आंदोलन करना पड़ा रहा है। बिहार में होली से पहले अगर शिक्षकों को वेतन नहीं मिलती है तो उन्हें गुलाल से भी महरुम रहना पड़ेगा। सिर्फ शिक्षा विभाग ही नहीं गिफ्ट बांटने में हर विभाग आगे है।
     गन्ना विकास विभाग ने विधायकों को गिफ्ट में सैमसंग का स्मार्ट फोन दिया है। दूसरे विभागों ने ट्राली बैग विधायकों को दिया है। वहीं, बिहार में नियोजित शिक्षकों का वेतन दस से ग्यारह हजार है पर सरकार के पास इसके लिए पैसे नहीं है। एक ओवेन की कीमत बाजार में ग्यारह हजार है।
    मुख्यमंत्री को साफ निश्चय के लिए भले ही धन की कमी महसूस हो रही हो पर विभाग के पास पैसे उड़ाने के लिए धन की कमी नहीं है। हर विभाग अपने हिसाब से विधायकों को उपहार दे रही है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल बजट सत्र के दौरान सरकार 40 से 50 करोड़ रुपए के उपहार विधायकों के बीच बांट देती है। अगर बात शिक्षा विभाग की करें तो यह पहला मौका है जब शिक्षा विभाग महंगी गिफ्ट विधायकों को दे रही है।
    वहीं, इस पर सफाई देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह परंपरा शुरू से चली आ रही है। विधायकों की स्थिति भी पहले खराब है। यह कोई नई बात नहीं है। शिक्षकों के वेतन के लिए भी सरकार उपाय कर रही है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top