केरला में CPM वालों ने कुल 126 बीजेपी वर्करों की हत्या की - बीजेपी

Translate News:
     आज चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के केरला प्रदेश अध्यक्ष राजशेखरन ने नयी दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाक़ात करने के पास एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। राजशेखरन ने कहा कि केरला में मार्क्सवादी कोम्प्युनिस्ट पार्टी (CPM) हिंसा को बढ़ावा दे रही है और इस वर्ष केवल कुनूर जिले में 85 बीजेपी कार्यकर्ताओं की बेरहमी से ह्त्या की जा चुकी है। अगर पूरे केरला की बात करें तो कुल 126 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है।
     राजशेखरन ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की हत्या राजनीतिक कारणों से की जा रही है और सभी घटनाओं में CPM वालों का पूरा हाथ रहता है, इनका शिकार दूसरी राजनीतिक पार्टियाँ जैसे कांग्रेस, मुस्लिम लीग और अन्य भी देती हैं। उन्होंने बताया कि आज ही एक कांग्रेस नेता की हरिपॉट में बेरहमी से हत्या की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि हिंसा के विरोध में जब कोई मार्च भी निकाला जाता है तो CPM के गुंडे उसपर भी हमला कर देते हैं।
     उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं केरला में लगातार बढ़ती जा रही है और CPM वाले हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं। इसका कारण यह भी यह कि CPM वाले दूसरी पार्टियों की ग्रोथ से डर रहे हैं, वे नहीं चाहते कि केरला में किसी और पार्टी की सरकार बने।
     उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भी केरला में अपनी विस्तार कर रही है जिसकी वजह से CPM वाले डर रहे हैं। इस वजह से केरल में हिंसा बढ़ गयी है, लोगों पर अटैक किया जा रहा है और निर्दोष लोगों की हत्याएं की जा रही हैं।
     उन्होंने कुनूर जिले का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी ही घटना कुनूर में भी हुई है। एक ऑटो रिक्शा ड्राईवर सुजीत पर बच्चों के सामने ही हमला कर दिया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बढती हिंसा की घटनाओं से केरला अशांत बना हुआ है और कांग्रेस एवं CPM वाले मिलकर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं।
                    
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top