एक भिखारी जो हर महीने कमाता था 50 लाख रूपए, पकड़ा गया!

Translate News:
    आप किस सोच में पड़ गए ये बिलकुल सच है की एक भिखारी जो हर महीने 50 लाख कमाता था! आपने क्या सोचा एक भिखारी तो ज्यादा से ज्यादा 5 हजार या 10 हजार या फिर 50 हजार इससे ज्यादा नहीं कमाता होगा! लेकिन दुबई में एक भिखारी पकड़ा गया है, जो हर महीने तकरीबन 50 लाख रुपए कमा लेता था।
    ये मामला जब सामने आया तब दुबई में नगर पालिका निरीक्षकों ने हाल ही में प्रतिमाह करीब 2,70,000 दिरहम (करीब 50 लाख रुपए) कमाने वाले एक भिखारी को पकड़ा। दुबई नगर पालिका के मार्केट सेक्शन के प्रमुख फैजल अल बदियावी ने एक बयान में कहा कि इस साल की पहली तिमाही में 59 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया।
    अपने इस अभियान का मकसद दुबई में भीख मांगना रोकना है। अल बदियावी ने बताया कि कुछ भिखारियों के पास से पासपोर्ट और व्यापार तथा टूरिस्ट वीजे भी मिले।ये गिरफ्तारियां नगर पालिका द्वारा अमीरात की पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए एक अभियान का हिस्सा हैं।
     ये भिखारी एसे करते है की ये तीन महीने के वीजा के साथ कानूनी रूप से दाखिल होते है ! फिर तीन माह तक खूब भीख मांगकर ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के लिए किया। एक भिखारी के प्रतिमाह करीब 73,500 डॉलर कमाने की बात सामने आई। अल बदियावी ने कहा कि जुमे के रोज ज्यादा कमाई होती है। इस दिन भिखारी मस्जिदों के सामने लाइन में खड़े रहते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top