केजरीवाल‬ के दबाव में आकर ‪दैनिक‬‪ जागरण‬ के दो ‪पत्रकारों‬ की ‪‎नौकरी‬ गई

Translate News:
   दिल्ली में पानी की किस कदर किल्लत है इसका अंदाजा ‪महिपालपुर‬ से आई इस खबर से लगाया जा सकता है। यहां पीने के पानी को लेकर महिलाओं में जंग छिड़ गई। महिलाओं के बीच जंग इस कदर छिड़ गई की वो एक दूसरे के बाल पकड़कर और गैलन से ही एक दूसरे को मारने लगीं। दरअसल इलाके में पिछले काफी दिनों से पानी की किल्लत है। यहां टैंकर से आना वाला पानी ही एक मात्र जरिया है।
     इस खबर छापने मात्र से दिल्ली के ‪सीएम अरविंद केजरीवाल‬ के दबाव में आकर दैनिक जागरण के एक ‪पत्रकार‬ अरविंद कुमार द्विवेदी को नौकरी से निकाल दिया गया, यह पहली बार नहीं हुआ जब केजरीवाल के कहने पर दैनिक जागरण से पत्रकार को निकाला गया, इससे पहले भी दिल्ली के ब्यूरों चीफ राजकिशोर को सिर्फ इसलिए निकाला गया क्योंकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के ऑड इवेन फॉर्मुले की आलोचना की थी, दिल्ली के सीएम शायद अपना किया हुआ वायदा भूल गए है, वैसे तो उन्होंने कई वायदे किए हैं लेकिन मीडिया दरबार उनका यह वायदा याद दिलाता है-
     दिल्ली जल बोर्ड के मीटर के जरिए प्रति माह हर घर के लिए 20 हजार लीटर तक मुफ्त पानी दिया जाएगा। इस योजना से हाउसिंग सोसायटी भी लाभान्वित होंगे।
    प्रति माह हर घर के लिए 20 हजार लीटर पानी मुफ्त की बात तो छोड़िए यहां दिल्ली के कई इलाके ऐसे जिन्हें 20 लीटर तक पानी मिलना मुश्किल है, ऐसे में अरविंद केजरीवाल जी क्या करेंगें इसमें कोई शक नहीं, इनके खिलाफ ख़बर छापने वाले पत्रकार को नौकरी से निकलवा देंगे, अब शायद सीएम साहब से सिर्फ यही आशा की जा सकती है ,
     दिल्ली के सीएम देश के प्रधानमंत्री पर सवाल फेंकने या आरोप लगाने से पीछे नही हटते, ऐसे में अगर किसी पत्रकार ने सिर्फ महिपालपुर में पानी के संकट को बयां किया तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा, यह बहुत ही निंदनीय बात है मीडिया दरबार इसका पूरजोर विरोध करता है...अब यह आप जनता को तय करना है कि दिल्ली के सीएम का यह कदम कैसा है?
 
 
(Media Darbar News)





Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top