Breaking News
Loading...

सलमान खान ने दिया रेप पर विवादित बयान

     मुंबई।। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से विवादों का जुडऩा कोई नई बात नहीं है। अब रेप पर दिए गए एक बयान की वजह से वह विवादों में घिरते दिख रहे हैं। सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान को रेप से जोड़ते हुए कहा कि पहलवान का किरदार करते हुए उनको रेप्ड महिला जैसा महसूस होता था।
     सलमान ने इंटरव्यू में कहा कि शूटिंग के समय जिन छह घंटों में मैं कैमरे के सामने होता था, काफी वजन उठाना होता था। यह काम मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था। लगभग 120 किलो के आदमी को 10 बार 10 अलग कोण में उठाना पड़ता था। वास्तव में जब रिंग में लड़ाई होती है तो ऐसा कुछ नहीं होता है।
    सलमान ने अपनी तुलना एक बलात्कार की शिकार महिला से करते हुए कहा कि जब वह शूटिंग खत्म करके रिंग से बाहर निकलते थे तो बलात्कार की शिकार महिला जैसा महसूस करते थे। उनसे सीधा चला भी नहीं जाता था।
    सलमान के रेप पर दिए गए इस बयान पर बहुत से लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। सोशल मीडिया में भी अपनी तुलना बलात्कार की शिकार महिला के किए जाने पर उनकी खिंचाई हो रही है। सलमान का अपनी फिल्म की शूटिंग में किए गए मेहनत को रेप पीडि़ता से जोडऩा वाकई शर्मनाक है या नही उनको नहीं पता जब महिला का रेप होता है तो उस पर क्या गुजरती है। लेकिन अब उनके फैन्स क्या कहते है ये सोचना होगा ?