Headline
Loading latest headlines...

अमेरिका ने पाक को लगाई लताड़- कहा, कश्मीर भारत का आतंरिक मामला

Translate Post:
 कश्मीर मामले के अंतरराष्ट्रीयकरण करने पर अमेरिका ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। अमेरिका ने पाकिस्तान को बाज आने को कहा है।
    नई दिल्ली।। कुख्यात आतंकी बुरहान वानी की मौत को लेकर घाटी में भड़की ¨हसा के बहाने कश्मीर मसले का फिर से अंतरराष्ट्रीयकरण करने में जुटे पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। उसके सबसे बड़े सामरिक सहयोगी अमेरिका ने भी इस मामले में उसका साथ छोड़ दिया है। इस्लामाबाद को साफ संदेश देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है। इसीलिए अमेरिका वहां जारी हिंसा के बारे में भारतीय अधिकारियों से कुछ नहीं कह रहा है।'
     अमेरिका ने कहा है कि वह घाटी में ¨हसा की स्थिति से चिंतित है। उसने सभी पक्षों से मामले के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयास करने के लिए कहा। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने तो प्रेस वार्ता में कश्मीर पर कुछ भी कहने से परहेज किया। बाद में उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने औपचारिकता निभाने के लिए बयान जारी कर हिंसा रोकने की खातिर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। इन सबके बावजूद पाकिस्तान ने अभी हार नहीं मानी है।