पाकिस्‍तान के ब्लैक डे का जवाब सवा सौ करोड़ भारतीयो का ‘Salute To Indian Army Day’

Translate News:
Munna Kumar's photo.

     पाकिस्‍तान आज अपनी नापाक हरकत करने जा रहा है। वह एक आतंकी की मौत पर काला दिवस मना रहा है। जिसको लेकर हमारे देश की जनता उसे करारा जवाब देने के लिए तैयार है। पाकिस्‍तान के इस ब्लैक डे का जवाब सवा सौ करोड़ भारतीय ‘Salute To Indian Army Day’ मनाकर देंगे। आज हर भारतीया अपने सैनिक के साथ खड़ा होगा। 

     पाकिस्‍तान को ये बताना है‍ कि अगर हिंदुस्‍तान के किसी भी घर से बुरहान वानी निकलेगा तो वो फौजियों के हाथों मरेगा। ऐसे मौके पर देश के नागरिक होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने देश के फौजियों का हौंसला बढ़ाए। उन्‍हें एक भी पल को ये अहसास ना होने दें कि वो अकेले हैं। पाकिस्‍तान के Black Day के जवाब में पूरा हिंदुस्‍तान ‘ Salute To Indian Army Day ’ मना रहा है। अगर अब तक आप इस अभियान में शामिल नहीं हुए हैं तो आप भी इससे जुड़ जाइए। पाकिस्‍तान के ब्लैक डे पर उसके मुंह पर तमाचा जड़ने के लिए आपको ना तो कराची जाना होगा और ना ही इस्‍लामाबाद जाने की जरुरत है।
    पाकिस्‍तान को सबक आप अपने स्‍मार्ट फोन, लैपटॉप, डेस्‍कटॉप से भी सिखा सकते हैं। साथ ही इंडियन आर्मी को ये भी एहसास करा सकते हैं कि पूरा देश उनके साथ है। वो खुद को अकेला ना समझे। सोशल मीडिया पर भी लगातार ये अपील की जा रही है कि आतंकी बुरहान वानी की मौत पर पाकिस्‍तान जब ब्लैक डे मनाए तो हिंदुस्‍तानियों को ‘ Salute To Indian Army Day ’ मनाना चाहिए।






Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top