Headline
Loading latest headlines...

रेप मामलों में न्याय न मिलने पर कांग्रेस का गुस्सा फूटा

Translate Post:
    बस्ती प्रदेश में लगातार हो रहे रेप की वारदातों पर महिला कांग्रेस का गुस्सा फूटा। शुक्रवार को बुलन्दशहर में हाईवे पर मां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को सम्बोधित 2 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया। कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रेप मामलों में पीडित महिलाओं को न्याय नही मिल पा रहा है। सरकार दोहरे मापदण्ड अपना रही है जो लोकतंत्र के लिये घातक सिद्ध होगा।
    गांधी कला भवन में बापू प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया। धरने को ज्योति पाण्डेय, सुषमा तिवारी, सुधा सिंह, विमला राठी, शकुन्तला देवी, रमा चर्तुवेदी, शबीहा खातून उर्फ सलमा अफसर, रमा चर्तुवेदी, गौरा देवी आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढा है और सरकार इसे रोक पाने में पूरी तरह नाकाम है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि स्थितियां न सुधरी तो महिला कांग्रेस इसके विरूद्ध निर्णायक आन्दोलन चलाने को बाध्य होगी।