



कोलकाता।। बंगाल में इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है वहीं बीरभूम जिले के नलहाटी थाना इलाके के कांग्लापहाड़ी गांव के 300 हिन्दू परिवारों को पूजा की इजाजत नही मिली है | बंगाल-झारखण्ड सीमा से सटे रामपुरहाट सब-डिवीजन के हिन्दू बहुल कांग्लापहाड़ी गांव के कांग्लापहाड़ी दुर्गा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने एक सितम्बर को दुर्गा पूजा करने की अनुमति लेने के लिए जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, रामपुरहाट के एसडीपीओ और बीडीओ सेे गुहार लगाई, लेकिन किसी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया | गांव के 25 मुस्लिम परिवारों के विरोध के कारण जिला प्रशासन गत तीन साल से उन्हें दुर्गा पूजा करने की अनुमति देने से इनकार करता आ रहा है | यह चौथा साल है, जब दुर्गा पूजा करने की जिला प्रशासन से अनुमति लेने के लिए पूजा कमेटी से जुड़े लोग जिले के एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं |
हालांकि मौखिक तौर से प्रशासन की ओर से कांग्लापहाड़ी के लोगों को बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा होने से कानून-व्यवस्था बिगड़ जाएगी। इसलिए पूजा करने की अनुमति नहीं दी सकती है। अधिकारिक तौर पर जिला प्रशासन इस घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार रहा है | इस बारे में जब जिला पुलिस अधीक्षक एसपीएन सुधीर कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इस घटना के बारे में कुछ जानते ही नहीं हैं और न ही उन्हें ऐसी कोई शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर वे अवश्य कार्रवाई करेंगे |
इधर, जवाब नहीं मिलने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने 23 सितम्बर को फिर से उक्त जिला अधिकारियों को लिखित आवेदन किया। कमेटी के चंदन साउ ने बताया कि गत शुक्रवार को उन्होंने एसपी और डीएम कार्यालय जा कर दूसरी बार आवेदन जमा किया। फिर भी कोई जवाब नहीं मिला है। जिला प्रशासन मुसलमानों को खुश करने के लिए ऐसा कर रहा है | वहीं इस मामले में कांग्लापहाड़ी दुर्गा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मामले में न्याय पाने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है | इस मामले में सोमवार को अदालत सुनवाई करेगी |
सोशल मीडिया फूटा लोगो का गुस्सा :
मामले के सामने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं | आज ट्वीटर पर #MAmataBansMaDurga ट्रेंड कर रहा है, देखिये कुछ प्रतिक्रियाएं,
@modi_sena_ यूजर लिखते हैं, 'मुस्लिम के धार्मिक त्यौहार मुहर्रम के लिये दुर्गा विसर्जन स्थगित किया गया था, अब ममता ने धर्मनिरपेक्ष बंगाल में दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया |
रोहित शर्मा लिखते हैं, 'ममता दीदी ईस्ट इंडिया में एक और कश्मीर बना रही हैं | वो बकरीद पर कत्लेआम पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती'
