
एएसपी (रूरल) रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि सुखजीत पर रात को 12 से 1 के बीच हमला किया गया था। उन्होंने बताया- “हमें पहले लगा कि ये परिवार की अंदरूनी लड़ाई है, लेकिन जांच करने पर पता चला कि गुरप्रीत सिंह ने रात को रमनदीप को फोन किया था। हमें ये बात संदिग्ध लगी और हमने इस बारे में सोचना शुरू किया।
एएसपी ने कहा कि शुरुआत में रमनदीप ने जांच में साथ नहीं दिया। यूके में पैदा होने के कारण वो हिंदी नहीं बोल पाती, इसलिए उनसे बात करने में परेशानी हो रही थी। उनके मुताबिक, रमनदीप ने बताया कि पति के बचपन के दोस्त गुरप्रीत के साथ उसका अफेयर था और दोनों ने मिलकर साथ रहने का प्लान बनाया।
इसके लिए रमनदीप ने सुखजीत से डिवोर्स लेने की बात भी की थी, लेकिन वो नही माना। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने का प्लान बनाया। पुलिस ने मीडिया से कहा कि रमनदीप ने डिनर में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब सब सो गए, तब गुरप्रीत घर में घुसा और सुखजीत पर हथौड़े से हमला किया। इसके बाद रमनदीप ने पिलो से पति का मुंह दबा दिया। गुरप्रीत ने उसका गला भी काट दिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला कि गुरप्रीत दुबई भाग रहा है। फ्लाइट में चढ़ने से कुछ देर पहले उसे पकड़ा गया।