Breaking News
Loading...

20 रुपए में बिक रहे हैं 500-1000 के 'नोट', खरीददारों की उमड़ी भीड़

     वैशाली।। कहते हैं ना, वक्त का पहिया जब घूमता है तो राजा को रंक और रंक को राजा बनाने में वक्त नहीं लगाता। ऐसा ही कुछ उन लोगों के साथ भी हुआ है जो कभी 1000 और 500 के नोटों को पर्स में रखकर अमीरी के एहसास के साथ शान से चला करते थे। कभी ये नोट पर्स में होना लोग अपनी शान समझते लेकिन क्या पता था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब ये नोट रद्दी के भाव मेलों में बिकते मिलेंगे।
     क्या कोई कभी सोच सकता था कि 1000-1000 के नोट मेले में 10-10 रुपए में बिकते मिलेंगे। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में। यहां इन 500 और 1000 के नोटों ने धमाल मचा रखा है लेकिन दूसरे अंदाज में।
    दरअसल, सोनपुर मेले के मीना बाजार में 500 और हजार के नोट अब पर्स से रूप में बिक रहे हैं। आकर्षण का केंद्र बने इन नोटों से बने पर्सों को देखने के लिए सभी वर्ग के लोगों यहां पहुंच रहे हैं। इन पर्सों के कवर पर 1000 और 500 के करेंसी बनी हुई हैं।
    इन पर्सों को हाथ में रखने पर लगता है जैसे 500 और 1000 के नोटों की गड्डी हाथों में ली हो। इन पर्सों का क्रेज इतना है कि बड़ी संख्या में लोग इन्हें खरीदने के लिए मेले का रुख़ कर रहे हैं। पर्सों की बढ़ती डिमांड के बीच दुकानदारों ने ये पर्सों के और ऑर्डर दिए हैं। इन्हें खासकर दिल्ली से मंगवाया गया है। इस एक पर्स की कीमत 20 रुपए है।