BJP पार्लियामेंट्री मीटिंग में भावुक हुए मोदी: कहा- नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक ना कहें

0
Translate News:
Image may contain: 1 person     मंगलवार को बीजेपी पार्टियामेंट्री मीटिंग में नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। भाषण में मोदी ने पार्टी सांसदों से साफ कहा कि नोटबंदी का फैसला देशहित में लिया गया है और इसे कतई सर्जिकल स्ट्राइक न कहें। मोदी ने कहा कि ये फैसला तो गरीबों के हित में लिया गया है। इससे ब्लैकमनी बाहर लाने में मदद मिलेगी। इसी मीटिंग में अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर कहा कि उन्हें ये ही नहीं पता होता कि आखिर बोलना क्या है?
      मोदी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से करप्शन पर तो रोक लगेगी ही। इसके अलावा मनी लॉंड्रिंग को भी चेक किया जा सकेगा। पीएम ने साफ कहा कि ये फैसला आखिरकार देश के गरीबों के ही काम आएगा। मोदी ने अपोजिशन के विरोध पर कहा कि वो नोटबंदी पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी सांसदों को जनता के बीच जाकर इसके फायदे बताने चाहिए।
    मीटिंग में फाइनेंस मिनिस्टर जेटली ने कहा, नोटबंदी का देशभर में स्वागत हो रहा है। हमें टैक्स की कमी के कारण उधार लेकर काम चलाना पड़ता है। इससे गांवों में निवेश नहीं होता। नोटबंदी एेतिहासिक है। इससे गरीबी मिटाने में मदद मिलेगी। ये फैसला देश हित में है।
    ये फैसला कितना बड़ा है। ये हमें सोचना है। 500 और 1000 के नोट देश की करंसी का 86 फीसदी हिस्सा हैं। सोचिए सवा लाख बैंकों, पोस्ट ऑफिस और दो लाख एटीएम में करंसी छापकर पहुंचाना कितना कठिन है। एटीएम को रीकैलिबरेट करने में साढ़े चार घंटे लगते हैं।
     जेटली ने कहा, “कांग्रेस के उपाध्यक्ष कभी कहते हैं कि वित्त मंत्री को ही नोटबंदी के बारे में पता नहीं था। फिर कहते हैं कि पार्टी को बता दिया था। दरअसल, उन्हें ये ही नहीं पता कि कब और क्या बोलना है?” पीएम मोदी ने 70 साल का फैसला बदला, ये आसान नहीं था। लाखों करोड़ रुपया बाजार में घूमता था, अब ये बैंकों में आ गया है। इससे बैंकों की कर्ज देने की क्षमता बढ़ जाती है। बैंकों ने कर्ज कम करना शुरू कर दिया है। ब्याज पर असर पड़ता है।
     ब्लैकमनी रूट्स पर चर्चा करते हुए जेटली ने कहा, “मॉरीशस रूट हमने रद्द कर दिया। साइप्रस रद्द कर दिया। अब सिंगापुर से बात चल रही है। हमने कई मौके दिए। जीएसटी आने से सारी चीजें नेट पर आ जाएंगी। दो लाख से ऊपर तो पेन कार्ड देना ही होगा। ढाई साल में ये वो कदम हैं जो 70 साल में नहीं उठाए गए।”
    कभी मोबाइल की बात मजाक लगती थी। अब लगभग हर शख्स के हाथ में मोबाइल है। नोटबंदी से कुछ वक्त के लिए परेशानी होगी हो सकता है। कारोबार में कुछ कमी हो सकती है, लेकिन ये बिल्कुल अस्थायी होगी।
     क्राइम, घूसघोरी और टेररिज्म में कमी आएगी। एक-दो सप्ताह में ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरह की नई करंसी चलन में होगी। आज से 20-30 साल बाद लोग जब इतिहास लिखेंगे तो पीएम के इस फैसले को ऐतिहासिक माना जाएगा। करना तो बुहत लोग चाहते थे। लेकिन ये मोदी ही कर पाए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top