Breaking News
Loading...

अभिनेत्री गुल पनाग बन गयी पायलट

0
सुपर लेडी गुल मॉडलिंग व फिल्म में भी हो चुकी है फेमस
    मुंबई।। बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से सब का दिल जीतने वाली गुल पनाग एक सुपर लेडी हैं. पूर्व मिस इंडिया रही इस खूबसूरत बाला ने मॉडलिंग में भी खूब नाम कमाया और उसके सेंसिबल मूवीज से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा.गुल उन खास लड़कियों में से एक हैं जिन्हें बाइक चलाने का शौक भी है और जुनून भी. हाल ही में गुल पनाग कमर्शियल पायलट का लाइसेंस भी हासिल कर चुकी हैं. गुल पनाग हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती है. गुल जमीन पर तो अपने किस्से फैला ही चुकीं हैं, अब आसमान की ऊंचाइयों पर भी उनका नाम होगा. ट्रैवल की शौकीन फिटनेस फ्रीक और जोश से भरी गुल अब प्राइवेट प्लेन को ऑफिशियली उड़ा सकती हैं. उनका चमकता नया लाइसेंस तो कुछ यही कह रहा है. उन्हें अपने इस खुशी के पल को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)