Breaking News
Loading...

जर्मनी की रक्षा मंत्री ने हिजाब पहनने से किया इंकार

   सऊदी अरब के दौरे पर पहुँची जर्मनी की मंत्री ने हिजाब पहनने से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं को भी आदमियो की तरह अपने कपड़े चुनने का अधिकार होना चाहिए. जर्मन की रक्षा मंत्री उर्सुला वों देर लेयेन सऊदी अरब के दौरे पर हैं, जहां उनको हिजाब पहनने की पेशकश दी गयी थी.
     गौरतलब हैं कि जर्मनी के मंत्री का इस तरह का स्वभाव हैरान करने वाला नहीं हैं, क्योकि अभी हाल ही में जर्मनी कि चांसलर एंजेला मर्केल ने निक़ाब पर रोक लगाने की पेशकश रखी हैं.
    रक्षा मंत्री उर्सुला सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सऊदी के डिप्टी क्राउन प्रिंस सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से मिलने पहुँची थी, जहां उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को संज्ञान में लेते हुए हिजाब बंधने से इनकार कर दिया. वही अभी हाल ही में सऊदी अरब में एक महिला को बिना निक़ाब के तस्वीर पोस्ट करने पर हिरासत में लिया गया था.