Breaking News
Loading...

अभी पुष्टि नहीं लेकिन सत्ता के गलियारों में चर्चा जोरों पर

     राजनीती में जो भी हो जाए वह कम है यह चर्चा जोरों पर है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता उपचुनावों में हार से तिलमिलाई भाजपा अपने बागियों से निपटने के अंदाज़ में है सुना गया है कि मोदी के एक दूत ने राजे से इस बारे में बात की बताई लेकिन राजे भाजपा आलाकमान को चुनौती देने के अंदाज में दिखाई दे रही हैं। 
    उन्होंने इस प्रस्ताव को ठकुरा दिया है और भाजपा आलाकमान से 2-2 हाथ करने की भंगिमा में है।  भाजपा राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सत्ता जाने के भय से और अपने स्थानीय क्षत्रपो से निपटने के क्रम में राजस्थान से शुरुवात कर सकती है। 
     भाजपा इस हद तक तैयार है की राजस्थान में अगले आगामी चुनावों में सत्ता जाने के भय से विधायक दल का नया नेता चुन सकती है। यदि वसुंधरा ने विरोध किया तो राज्य में समय से पहले भी चुनाव कराये जा सकते हैं। 
     इस तरह वसुंधरा पर अंकुश लगा भाजपा आलाकमान देश के विभिन्न राज्यों में बढती बागियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना चाहती है। भाजपा का मानना है की यशवंत सिह शत्रुघन सिन्हा और अन्यभाजपा विरोधियों को सख्त सन्देश जाएगा।