Headline
Loading latest headlines...

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने पत्रकार को बनाया बंधक की मारपीट

0
Translate Post:
पत्रकार फ़िरोज़ हाशमी कलवा हॉस्पिटल में भर्ती
    मुंब्रा।। पत्रकार फ़िरोज़ हाशमी को उस वक़्त आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने घर के अंदर करीब आधे घण्टे तक बंधक बनाकर रखा और मारपीट की व वीडियो कैमरा तोड़ डाला तथा सारे महत्वपूर्ण वीडियो डिलिट कर डाला और ये धमकी दी कि अगर उम्मीदवार अल्तमश फ़ैज़ी के ख़िलाफ़ ख़बर चली तो जान से मार दूँगा।
    बता दें कि 14 अक्टूबर दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास प्रहार टाइम्स के पत्रकार फ़िरोज़ हाशमी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अल्तमश फ़ैज़ी का इंटरव्यू लेने गए थे,और ये सवाल पूछा ही था कि आप के बारे में ऐसी रिकार्डिंग वाइरल हुई है कि आप के घर का लाखो रुपये बिल बकाया है,और आप चोरी की लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।इतना पूछना था कि अल्तमश फ़ैज़ी और उसके कार्यकर्ता भड़क उठे और पत्रकार फ़िरोज़ हाशमी को बंधक बना लिया और उनका कैमरा छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया।तथा मारपीट की, उसी समय पत्रकार हाशमी ने घटना की जानकारी सीनियर इंस्पेक्टर मधुकर कड को दी,सीनियर कड ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए करवाई शुरू कर दी,फ़िलहाल पत्रकार फ़िरोज़ हाशमी कलवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है उनका इलाज जारी है।
    पत्रकार फ़िरोज़ हाशमी पर हुए हमले से शहर के सारे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है,समस्त पत्रकारों ने पत्रकार पर हमला करने वाला उम्मीदवार अल्तमश फ़ैज़ी और उनके कार्यकर्ताओं पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर के गिरफ्तार करने की माग की है।
   अगर 24 घण्टे में उम्मीदवार अल्तमश व अन्य दोषियों को अरेस्ट नही किआ गया तो शहर के सारे पत्रकार धरना आन्दोलन करेंगे।


(सुल्तान रिज़वी)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...