लड़के हो गए निर्धन जब शहर में आई लुटेरी दुल्हन

0
Translate News:
    कानपुर।। जिले में इन दिनों एक लुटेरी दुल्हन और उसका गिरोह सक्रीय है जो धनवान लड़कों को हुस्न के जाल में फांस कर उनसे शादी का नाटक कर पहले उनको लूटती है और फिर उनको ब्‍लैकमेल कर उनसे पैसे की डिमांड करती है। डिमांड पूरी न होने पर ये लुटेरी दुल्हन उनको तमाम संगीन धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज करा कर प्रताडित करती है।
     जानकारी के अनुसार ये लुटेरी दुल्‍हन धनवान लड़कों को अपने हुस्न के जाल में फांसती है फिर घर में रखे नकद रुपए, जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है। लुटेरी दुल्‍हन के शिकार बने एक युवक दीपू द्वारा जब पूरे मामले की छानबीन की गई तो उसे पता चला कि दरअसल उक्‍त लुटेरी दुल्‍हन एक ठगी गैंग चलती है। जिसका कार्य सिर्फ और सिर्फ नए लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उन लड़कों से पैसे की मांग करना है। इस कार्य में लुटेरी दुल्‍हन की मदद कई लोगों के द्वारा की जाती है, गैंग के बाकी सदस्यों का कार्य लुटेरी दुल्‍हन के साथ मिलकर पैसे की वसूली करना है। कोई शिकार यदि पुलिस में जाने की धमकी देता है तो लुटेरी दुल्‍हन द्वारा अपने कथित पति पर दहेज प्रथा व महिला उत्पीड़न जैसे फर्जी मुकदमे लिखा कर लड़कों से पैसे की वसूली की जाती है। 
    लुटेरी दुल्‍हन के शिकार बने दीपू और कुलदीप ने आज एसएसपी के समक्ष उपस्थित हो कर अपनी व्‍यथा बताई। दीपू का आरोप है की उसके साथ लुटेरी दुल्‍हन ने झूठी शादी का नाटक किया और कुछ समय बाद उससे पैसे की मांग करने लगी। विरोध करने पर लुटेरी दुल्‍हन ने उस पर दहेज प्रथा और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में मुकदमा कर दिया तथा अब समझौते के नाम पर पैसे की मांग कर रही है। दीपू ने बताया कि उसको एक दिन पेपर में निकली खबर के माध्यम से पता चला एक लड़की द्वारा किसी दूसरे लड़के कुलदीप पर उसी की तरह मिलते जुलते मामले में मुकदमा लिखाया गया है। पता करने पर वो लड़की दीपू की पत्नी (लुटेरी दुल्‍हन) ही निकली और छानबीन के बाद पता चला वो एक बहुत बड़ा ठगी गैंग चलाती है जिसमें नए लोगों को फंसा कर उनसे पैसे ऐंठने का काम किया जाता है। पुलिस ने दोनों पीडितों को जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्‍वासन दिया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top