Headline
Loading latest headlines...

अब क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने का काम भी शुरू

0
Translate Post:
    सागर/मध्यप्रदेश।। क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाली महिलाये पूरी तरह से सुरक्षित नज़र नहीं आ रही है | इसका कारण जल्दबाजी में घोषित किये गए वो क्वारेंटाइन सेंटर है, जहाँ बिजली, पानी और बाथरूम का कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं है | ऐसे क्वारेंटाइन सेंटर में वक़्त गुजार रही महिलाओं की इज्जत आबरू दांव पर लग चुकी है | कई चालाक और बदमाश तत्व महिलाओं के निजी छणों को अपने कैमरों में कैद करने में जुटे है | ताकि व्हाट्सअप और अन्य सोशल साइड पर उनकी निजता को सार्वजनिक किया जा सके | 
  बता दे कि कई सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में बलात्कार, बलात्कार का प्रयास, महिलाओं के साथ बदसलूकी और उनकी आत्महत्या जैसे प्रकरण सामने आ चुके है | इसके बावजूद भी महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हुए है | सूत्र बता रहे है कि कई क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं के कक्षों और बाथरूम में खुफियां कैमरा लगा कर उनकी निजता भंग की जा रही है | इन दिनों कई सोशल साइड पर देश के किसी न किसी हिस्से के क्वारेंटाइन सेंटर के वो वीडियो वायरल हो रहे है, जो महिलाओं के प्रसाधन कक्षों और आराम करने के कमरों के है | ताजा मामला मध्यप्रदेश का है | 
     मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक क्वारंटीन सेंटर में 22 साल की एक युवती का अश्लील वीडियो बनाने की घटना सामने आने के बाद क्वारेंटाइन सेंटरों की सुरक्षा पर सवालियां निशान लगा गया है | जानकारी के मुताबिक इंदौर से लौटी एक युवती पिछले हफ्ते से इस क्वारंटीन केंद्र में निवासरत है | यह युवती सेंटर में बने अस्थायी बाथरूम में रोजाना नहाती है | 
      वो इस बात से अनधिज्ञ थी कि कोई उस पर ना केवल निगाह रख रहा है, बल्कि उसका वीडियो भी बना रहा है | युवती को जब कुछ गड़बड़ लगी तो उसने दो लड़कों की हरकतों को आपत्तिजनक पाया | दोनों लड़कों ने चंद मिनटों में ही उस लड़की को अपना मुँह बंद रखने की हिदायत दी | वर्ना उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे दी | पीड़ित लड़की ने भी हिम्मत दिखाई और घटना की जानकारी फ़ौरन पुलिस को दी | 
    सागर जिले के गड़ाकोटा के थाना प्रभारी राजेश बंजारा ने न्यूज़ टुडे को बताया कि दो युवको के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...