Breaking News
Loading...

OMG : दादी-पोते में हुआ प्यार, और कर ली शादी

0
Translate Post:
   दुनिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती है। कई तरह के रिश्ते देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें जानकर आपको ताज्जुब होगा। एक ऐसा ही मामला इंडोनेशिया से सामने आया। यहां रहने वाली एक 65 साल की महिला ने एक शख्स को बेटे की तरह गोद लिया। फिर उसने अपने बेटे के 24 साल के होते ही उससे शादी कर ली। ये अनोखी प्रेमकहानी दुनिया का ध्यान खींच रहा है। 
    ये अनोखी प्रेम कहानी इंडोनेशिया से सामने आई है। यहाँ रहने वाली 65 साल की माबाह गम्ब्रेनग ने 24 साल के अर्दी वरस से शादी कर ली। माबाह ने अर्दी को गोद लिया था। अपने बेटे के साथ माबाह काफी खुश थी। लेकिन उसे क्या आता था कि जल्द मां-बेटे का ये रिश्ता बदलने वाला है। 
   माबाह ने एक दिन अर्दी को समझाया कि अब उसे शादी कर लेनी चाहिए। बुजुर्ग माबाह उसे जीवनसाथी की तलाश करने की सलाह दे रही थी। लेकिन माबाहा को क्या पता था कि अर्दी के इरादे उसी से शादी करने का है। माबाह को तब झटका लगा जब अर्दी ने कहा कि वो उसी से शादी करना चाहता है। 
   पहले तो माबाह को इसपर यकीन नहीं हुआ लेकिन कुछ समय बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। इंडोनेशिया के इस्लामिक वेडिंग रिचुअल के मुताबिक, लड़का शादी के वक्त दुल्हन को दहेज़ देता है। अर्दी ने माबाह को दहेज़ में 539 रूपये दिए। 
   इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये कपल साथ में काफी खुश नजर आ रहा है। लोगों ने इस बेमेल शादी पर कई कमेंट्स किये। लोग हैरत में हैं और प्यार को वाकई अंधा बता रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)