कांग्रेस ने कुछ काम नहीं किया इसलिए देश में हर कोई मोदी-मोदी करता है - कटारिया

0
Translate News:
कटारिया ने कुशलगढ मे की जन सभा कांग्रेस पर साधा निशाना,
भाजपा को जिताने की मंच से की अपील
      कुशलगढ/बांसवाडा/राजस्थान।। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील में नगर पालिका के होने वाले आगामी चुनावों के लिए राजनैतिक पार्टियों ने जमिनीतौर पर अपनी जड़े मज़बूत करने के लिए अपने मझे हुए कार्यकताओं और नेताओ को मैदान में उतार दिया है। सम्बंधित क्षेत्र में नेता अपनी पार्टी को चुनाव में जीत दिलवाने के लिए जनता को रुझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। जैसे-जैसे कुशलगढ मे नगर पालिका चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही हैं वैसे-वैसे ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोकने मे व्यस्त हैं। 

     सभी राजनीतिक दल इस चुनावी समर में अपने पुरे दम-खम के साथ जोर आज़माइश में लगे हुए हैं। इस चुनावी संग्राम में कुशलगढ मे भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया ने भी पिपली चौराहे पर भाजपा के समर्थन में एक आम सभा को सम्बोधित किया, जिसमें कटारिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
     
       कटारिया ने कहा की जब-जब राजस्थान में भाजपा सत्ता में आई तब-तब राजस्थान के कौने-कौने तक विकास के काम पूरी ईमानदारी से हुए लेकिन वहीं कांग्रेस ने जब भी राजस्थान में राज किया तब जनता के साथ पक्षपात किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के समय ही कुशलगढ को पैयजल योजना के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी गई थी। कुशलगढ मे सिवरेज का काम भाजपा सरकार की ही देन था। कटारिया ने कहा की इस क्षेत्र में भाजपा हीं विकास की देन है। 

     कटारिया ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहाँ की भगवान राम के मंदिर का मसला हो या धारा 370 जैसे मुद्दे सभी पर मोदी जी ने जनता का पूरा विश्वास जीता है, उन्होने कहा आने वाली 28 को कमल को हीं खिलाना है कांग्रेस जुमले बाजो व परिवार तक ही सिमटी हुईं पार्टी है। सभा में जैनेन्द्र सेठिया, नितेश बैरागी, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेखा जोशी, उपाध्यक्ष लीला पडियार, भीमाभाई डामोर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
    सभा में भाजपा के दिग्गज नेता पुर्व मंत्री भवानी जोशी, धनसिंह रावत, जीतमल खाट, जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राव, पुर्व जिला अध्यक्ष भगवत पुरी, भाजपा नेता प्रविण गादीया, कुशलगढ प्रधान कानहिग रावत सहित भाजपा के कई क्षेत्रीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजुद थे।

 
(धर्मेद्र सोनी)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top