राजस्थान के एक बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

0
Translate News:
विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, सीबीसीआईडी को सौंपी गई जांच
     उदयपुर/राजस्थान।। बीजेपी के नेताओं पर आए दिन बलात्कार और दुष्कर्म के आरोप लगना अब आम बात हो चुकी है अक्सर हम समाचारों में बीजेपी के किसी न किसी ने नेता के रंगीन किस्से देखने और पढ़ने को भी मिल ही जाते है। खबरों के मुताबिक हाल ही में राजस्थान के एक बीजेपी विधायक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला  आरोप लगते हुए कहा है कि विधायक महोदय शादी का झांसा देकर पिछले 3 साल से यौन शोषण कर रहे थे।
     महिला ने उदयपुर के आईजी सत्यवीर सिंह को लिखित शिकायत देते हुए उदयपुर के गोगुंदा सीट से बीजेपी विधायक 52 वर्षीय प्रताप लाल गमेती के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद सुखेर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। 
     वहीं, विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला होने की वजह से अब इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि विधायक प्रतापलाल से वह तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में मिली थी। उस समय उसकी जान पहचान हुई और विधायक ने प्रेम व्यवहार बढ़ाया। उसके बाद विधायक ने शादी का झांसा देते हुए उदयपुर और नीमच में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद अब विधायक शादी के वादे से मुकर गया।
    उदयपुर एसपी राजीव पचार ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया। महिला विवाहित है और नीमच में रहती है। विधायक के खिलाफ केस होने की वजह से जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। विधायक प्रताप लाल गोगुंदा सीट से दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत विधानसभा पहुंचे हैं। प्रताप लाल ने दोनों ही बार कांग्रेस के कद्दावर नेता मांगीलाल गरासिया को चुनाव में शिकस्त दी थी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top