स्टेज पर लगातार दुल्हन की फोटो खिंच रहा था फोटोग्राफर, दूल्हे ने वही जड़ दिया थप्पड़

0
Translate News:
नजारा देख दुल्हन लगी हंसने, सोशल मीडिया में वीडियों वायरल
फोटोग्राफर थप्पड़ खाकर मुस्कराने लगा 
     दरअसल, इस वीडियो को रेणुका मोहन नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। वीडियो में दिख रहा है कि शादी के दौरान जयमाला के स्टेज पर एक दुल्हन और दूल्हा नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फोटोग्राफर लगातार दुल्हन की फोटो क्लिक करता है जबकि स्टेज पर दुल्हा भी है। कुछ देर दूल्हा शांत रहा लेकिन जब उससे रहा नहीं गया तो उसने फोटोग्राफर को ही जोर एक थप्पड़ रसीद कर दिया।
    सोशल मीडिया पर इन दिनों यह वीडियो तेज़ी से वायरल भी हो रहा है जिसे जमकर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो एक शादी का है जहां स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन का है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं और चटखारे भी ले रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक दो लाख से ज्यादा लोग दे चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में लोग इस पर कमेंट और शेयर कर चुके हैं।
       इसके बाद जो हुआ वो और भी हैरान करने वाला था। फोटोग्राफर थप्पड़ खाकर मुस्कराने लगा तो दुल्हन इस कदर हसने लगी की हंसते-हंसते लोटपोट हो गई और स्टेज पर बैठ गई। इस दौरान दूल्हा स्टेज पर घूमने लगा। वीडियो को अभी तक 2 लाख 7 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि 8 हजार के करीब लोग रिट्वीट कर चुके हैं और 32 हजार के करीब लोग लाइक कर चुके हैं।
   एक यूजर ने लिखा, ‘दुल्हन को धन्यवाद कहिए क्योंकि उसने हालात बिगड़ने से बचा लिए और कैमरामैन को भी बुरा नहीं लगने दिया वरना हालात बिगड़ सकते थे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अच्छा आईडिया है, मैं अपने क्रश की शादी में एक फोटोग्राफर के रूप में जाऊंगा।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितने बेहतरीन तरीके से दुल्हन ने गर्मागर्मी के माहौल को मजाक वाले माहौल में तब्दील कर दिया।’


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top