पहले दुष्कर्म किया फिर जेल जाने के डर से की शादी
Headline News
Loading...

Ads Area

पहले दुष्कर्म किया फिर जेल जाने के डर से की शादी

इस युवक ने थाने में ही प्रेमिका से रचा ली शादी
    गोरखपुर।। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के कई मामले आये दिन सामने आते रहते है। लेकिन कुछ मामलो में पुलिस मुस्तैदी के कारण दुष्कर्म पीड़िता को हाथो हाथ न्याय भी मिल जाता है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। जहां कल तक शादी से इनकार करने वाला युवक कानूनी कार्रवाई में खुद को फंसता देख थाने पहुंच गया। फिर उसने उस युवती से शादी करने की इच्छा जताई, जिसकी इज्जत लूटकर वो उस पीड़िता से छुटकारा पाने में जुटा हुआ था। 
    हालंकि युवक-युवती दोनों बालिग हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात भी सामने आई है। लेकिन युवक चालाक था, वो उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर शादी से बच निकलने की तरकीब सोच रहा था। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा का युवक गुलरिहा इलाके के एक गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। इसी बीच पड़ोस की स्वजातीय युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के घरवालों को हुई तो वे रिश्ता लेकर लड़के के घर पहुंच गए। मगर लड़के के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया।   
     उधर युवती ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई थी। इसके बाद लड़की की ओर से पिता ने थाने में तहरीर दी और युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया।  इसके बाद पुलिस ने उसे सामाजिक राह में कदम बढ़ाने की नसीहत दी। नतीजतन शादी का प्रस्ताव लेकर यह युवक थाने पहुंचा। पुलिस ने भी पहल की और थाना परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी। पहले तो लड़के के घरवाले रजामंद नहीं थे, लेकिन जब पुलिस वालों ने कानूनी कार्रवाई समझाई तो वे भी राजी खुशी शादी में शामिल हो गए।
    खुद को कानूनी कार्रवाई में फंसता देख युवक समझ गया कि उसे जेल जाना पड़ सकता है। जेल जाने से बचने के लिए उसने घरवालों को समझाया, नहीं माने तो थाने पहुंच गया। फिर पुलिस ने घरवालों को समझाकर दोनों की थाने में शादी करवा दी।

Post a Comment

0 Comments