रूढ़िवादी अरब परिवार की डांसर भारत में आकर अभिनेत्री कैसे बन गई?
Headline News
Loading...

Ads Area

रूढ़िवादी अरब परिवार की डांसर भारत में आकर अभिनेत्री कैसे बन गई?

Nora Fatehi
अभिनेत्री नोरा फतेही असल में किस देश से है और इन्हें बॉलीवुड में एंट्री दिलाने में किसका हाथ है?
  नोरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था, पर वो असल में मोररको (Morraco) की रहने वाली है। बता दे की मोररको (Morraco) उत्तरी अफ्रीका का एक मुस्लिम देश है। हालाँकि नोरा का एक भारतीय रिश्ता भी है। दरअसल उनकी मां की नानी भारतीय थी। नोरा एक बहुत रूढ़िवादी अरब परिवार से आती है। बचपन से ही डांस की बड़ी शौकीन रही नोरा ने डांस की अलग-अलग फॉर्म जैसे बेली डांस आदि का यूट्यूब पर वीडियो देख कर उसे सीखा।  
नोरा को बॉलीवुड में एंट्री कैसे मिली?
  नोरा बचपन से ही मॉडलिंग और एड में काम किया करती थी। उन्होंने एक मॉडलिंग एजेंसी को ज्वाइन किया हुआ था, जिसके द्वारा ही वो भारत में काम करने आई। शुरुवात में उनको हिंदी ना आने के कारण बहुत परेशानी आई। बहुत सारे ऑडिशन देने के बाद भी उनको किसी फिल्म में रोल नहीं मिल पाया।
एक्टिंग से ज्यादा उनकी डांस प्रतिभा पर गया सबका ध्यान 
   नोरा की पहली फिल्म Roars: Tigers of sundarban थी। इस फिल्म में उनके एक्टिंग से ज्यादा उनकी डांस प्रतिभा पर सबका ध्यान गया। नोरा ने इसके बाद साउथ की फिल्मों में भी काम किया और ज्यादा फोकस डांस पर ही किया। इसके बाद वो रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आई। यही से उनके सम्बन्ध सलमान खान से अच्छे बन गए।
दिलबर गाने ने बदली किस्मत 
  इसके बाद वो बॉलीवुड में अच्छे कनेक्शन बनाने में सफल रही और इसके बाद बहुत सारे रिएलिटी शो, जैसे झलक दिखलाजा, मॉडल ऑफ दी ईयर में दिखने के बाद उनको सफलता मिली, दिलबर गाने से। इसमें उनके डांस की बहुत तारीफ हुई।
  उसके बाद कमरिया, साकी साकी, पछताओगे गाने भी नोरा के हिट रहे और अब वो फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में नजर आई थीं। नोरा ने टी- सीरीज के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। जिसके तहत वो टी सीरीज की एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट है, और उनके वीडियो, गाने और वेब सीरीज में नजर आएगी।

Post a Comment

0 Comments