सरकार की रवानगी से पहले उपखण्ड़ अधिकारी ने संभाला मोर्चा
Headline News
Loading...

Ads Area

सरकार की रवानगी से पहले उपखण्ड़ अधिकारी ने संभाला मोर्चा

राजस्थान से रवानगी की हो गई तैयारी ओर अब जाग रही है सरकार 
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। जी हां अब राजस्थान में भी चुनाव आने वाले है, और कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यकाल को देख कर उसके राजस्थान से रवानगी भी पूरी तरह से पक्की हो चुकी है। जनजाति क्षेत्रो में कई समय से खाली पड़े पदों पर अब सरकार आनन्-फानन में सरकारी अधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति कर रही है, जिससे लचर हो चुकी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को कुछ तक संभाला जा सके। बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील में लम्बे समय से रिक्त चल रहे उपखण्ड अधिकारी के पद की सुध सरकार ने अब जा कर ली जब उसे चुनाव में हार का डर सामने दिखाई देने लगा है। जानकारों ने बताया की सुनील शर्मा ने कई समय से रिक्त चल रहे कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी के पद का कार्यभार संभाल लिया है। शर्मा का कहना है की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ व समास्याओं का शिध्र निदान अब उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
  आपको बता दे की बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी का पद कुछ माह से रिक्त था। बार-बार उपखंड अधिकारी लगानें की बात जनप्रतिनिधियों ने सरकार तक पहुंचाई, आखीरकार एक लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान सरकार ने कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी के तौर पर सुनील शर्मा को कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी के पद पर पदास्थापित किया है। 
   वही सुनील शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद स्टाफ से परिचय किया। शर्मा ने न्युज टुडे टाईम को बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव, मजरा-ढाणी के आमजन तक पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होंगी। शर्मा ने कहा की जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी अब तीव्रता से किया जाएगा। अगामी त्योहारों पर शांति एवं सद्दमाव से त्योहार मनाने की भी शर्मा ने अपिल की है। बता दे की शर्मा पुर्व में मावली में उपखंड अधिकारी थे, ज़हां से स्थानांतरण होने के बाद सरकार के आदेश पर शर्मा को कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी के पद पर आसीन किया है। 
3 लिपिकों के भरोसे था उपखंड कार्यालय 
   बीटीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उपखंड कार्यालय में सामान्य प्रशासन के 9 पद स्वीकृत है, उसमें से कार्यरत कार्मिक मात्र 3 लिपिक है ओर रिक्त पद 6 हैं। इन 3 लिपिकों के भरोसे उपखंड कार्यालय चल रहा है ऐसी स्थिति में कुशलगढ़ क्षेत्र में 51 पंचायतें आती है, क्षेत्र से जुड़ी जनता के प्रशासनिक कार्य एवं आमजन की सुनवाई पिछले कई माह से नहीं हो रही है। साथ ही नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है इस वजह से क्षेत्र के विद्यार्थियों को जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन पा रहे हैं। सरकारी कामो को लेकर यहां का आम जन दर-दर की ठोकरें खाने को मज़बूर हो गया है। लेकिन यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरकार के द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। यहां के आमजन में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है, समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उपखंड अधिकारी के रिक्त पद को भरने के की मांग भारतीय ट्राइबल पार्टी द्वारा की गई है। ज्ञापन देते समय छोटी सरवा मंडल उपाध्यक्ष शानू भाई, शाहिद सिंधी, इमरान, महेश, औकार, अनिल, सुभाष, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments