ईडी की कार्रवाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, कहा मोदी जी हमें डरा नहीं सकते
Headline News
Loading...

Ads Area

ईडी की कार्रवाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, कहा मोदी जी हमें डरा नहीं सकते

  बांसवाड़ा/उदयपुर/राजस्थान।। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और बीटीपी द्वारा जहा राजस्थान में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आए दिन कांग्रेस सरकार के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे है तो वही कई जगह पर उग्र धरना प्रदर्शन भी उनके द्वारा किया जा रहा है, जिससे राज्य की कांग्रेस सरकार की जनता के सामने छिज्जत हुई पड़ी है। 
कांग्रेस का मोदी सरकार पर ज़ुबानी हमला 
  वही कई समय से शांत बैठी कांग्रेस भी भाजपा की केंद्र सरकार के विरोध में जान फूंकने पर अब आमादा है।जनजातीय क्षेत्र की कांग्रेस सरकार की विधायिका महोदया के नेतृत्व में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील में केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा ज़ुबानी बोला है।  
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन 
  आपको बता दे कि केंद्र की बीजेपी सरकार के विरोध में यह हमला विधायिका रमीला हुरतिंग खडीया की अगुवाई में जेल भरो आंदोलन के रूप में किया गया है। केंद्र की भाजपा व मोदी सरकार की बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, जीएसटी व ईडी द्वारा कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा सोनीया गांधी और राहुल गांधी से पुछताछ से नाराज़ हो कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर यह आंदोलन किया गया है। 
   जानकारी अनुसार बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील से कांग्रेस विधायक रमीला हुरतिंग खडीया के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार के विरोध में जेल भरो आंदोलन का आगाज किया गया। जेल भरो आंदोलन में विधायक रमीला हुरतिंग खडीया के पुत्र रोहित खडीया ने भी मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।   
Congress MLA Ramila Khadiya and Rohit Khadiya Protest
केंद्र सरकार की तानाशाही नीति और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जेल भरो आंदोलन 
    जेल भरो आंदोलन के दौरान रोहित खडीया ने बताया की केंद्र सरकार की तानाशाही नीति और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के बैनर तले महंगाई और जीएसटी को देखते हुए जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। रोहित ने बताया की केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओ को जो जनता के हित में आवाज़ उठा रहे उन्हें ईडी और पुलिस का उपयोग करके डराया जा रहा है। 
कांग्रेस सरकार का मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया
   रोहित ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार के मुख्यालय को मोदी सरकार ने पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है, जैसे की कांग्रेस कार्यालय कोई आतंकवादियों का अड्डा हो। उन्होंने कहा की कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के कार्यालय में ही जाने नहीं दिया जा रहा है, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आवाज़ को दबाया जा रहा है। 
जीएसटी एक गब्बर सिंह टेक्स है
   रोहित ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की जीएसटी एक गब्बर सिंह टेक्स है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आम आदमी के लिए खड़ा है। रोहित ने कहा की मंदिरो में भी दर्शन करने जाओं वहा पर भी केंद्र सरकार ने जीएसटी लगा दिया है। 
Congress MLA Ramila Khadiya and Rohit Khadiya Protest
राजस्थान में बीपीएल को मुफ्त गेहू और राशन मिल रहा है
  रोहित ने बताया की कांग्रेस की अशोक गेहलोत सरकार ने गेहू को 1 रूपये किलो कर दिया राजस्थान में बीपीएल को मुफ्त गेहू और राशन मिल रहा है। वही जहा बीजेपी की सरकार है वहां गेहू 4 से 5 रूपये किलो मिल रहा है।
बीजेपी अडानी-अम्बानी की सरकार है 
 रोहित ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार अडानी की सरकार है। उन्होंने बताया की अच्छे दिन सिर्फ अडानी और अम्बानी के ही आयेगें। उन्होंने कहा की मोदी राज में अच्छे दिन सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के ही आए है। रोहित ने आगे कहा की मोदी राज़ में एक आम आदमी और एक गरीब आदमी तो सिर्फ बर्बाद ही हुआ है।   
जेल भरो आंदोलन में यह रहे शामिल      
  जेल भरो आंदोलन में विधायक रमीला हुरतिंग खडीया, उनका पुत्र रोहित खडीया, हंसमुख सेठ, जयंतीलाल कोवालिया, पंचायत समिति सदस्य विजय खडीया, रजनीकांत खाबिया सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए। 
मोदी सरकार के खिलाफ उदयपुर में भी किया गया प्रदर्शन 
  उदयपुर शहर एवं देहात कांग्रेस के संयुक्त तत्वादान में आज बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी एवं आवश्यक सामान पर जी.एस.टी के विरोध में निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में जिलाधीश कार्यलय के बाहर विरोध प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी कीं।
Congress protest against Modi government
देश में लोकतंत्र की हो रही है हत्या 
   कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया की पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरजा व्यास ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लगातार बढती कमरतोड़ महंगाई से आम लोगो का जीना दुबर हो गया। महंगाई के खिलाफ उठी आवाज को मोदी सरकार कुचलने की साजिश रच रही है।
Congress protest against Modi government

Congress protest against Modi government
महंगाई, बेरोजगारी, एवं जी.एस.टी की लूट खिलाफ है कांग्रेस
  कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने इस अवसर पर कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, एवं जी.एस.टी की लूट आदि के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। केन्द्र की मोदी सरकार इन चीजों से ध्यान भटकाने में लगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को सरकारी ऐजेन्सीयों के द्वारा परेशान किया जा रहा है।
Congress protest against Modi government
सरकार के इशारे पर विपक्षियों पर (ईडी) की कार्यवाही
  प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान सचिव पंकज कुमार शर्मा ने सरकार के इशारे पर विपक्षियों पर (ईडी) की कार्यवाही, महंगाई और आवश्यक वस्तुओं पर जी.एस.टी दरों के बढ़ने के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस के आन्दोलन पर बल प्रहार को लोकतंत्र विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्य और जनता की तकलीफों को लेकर लड़ती रहेगी। जनहित में विपक्ष की आवाज को दबाकर सरकार बड़ अपराध कर रही है।
Congress protest against Modi government

Congress protest against Modi government
विरोध प्रदर्शन कर इन्होने दी गिरफ्तारी
  विरोध प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी के अवसर पर पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, मांगीलाल गरासीया, सज्जन कटारा, फतेहसिंह राठोड़, नजमा मेवाफरोश, विरेन्द्र वेष्णव, विवेक कटारा, पूरण मेनारिया, राजीव सुहालका, खोबीलाल मेनारिया, चन्दा सुहालका, उषा गुप्ता, असरार अहमद, रियाज हुसैन, लक्ष्मीनारायण पण्डया, पार्षद फिरोज अहमद शेख, हितांशी शर्मा, गौरव प्रताप सिंह, शंकर चन्देल, अरूण टांक, अजय पोरवाल, विनोद जैन, मदन बाबरवाल, हरीश शर्मा, दिनेश दवे, सुधीर जोशी, मोहनलाल शर्मा, मनीष शर्मा, सोमेश्वर मीणा, भरत शमानुज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे।

Post a Comment

0 Comments