महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का विरोध, दोषियों के गिरफ्तारी की हुई मांग

0
Bajarang Sena Mewar
  उदयपुर/राजस्थान।। बजरंग सेना मेवाड़ प्रवक्ता गिरिराज सिंह सांखला ने जानकारी देते हुए बताया की हाल ही में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अशोभनीय व्यवहार करते हुए फोटोग्राफी की गई है। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ हुई इस छेड़छाड़ के विरोध में बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।       
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई छेड़छाड़ 
  सांखला ने जानकारी देते हुए बताया की कुछ दिनों पूर्व ही हल्दीघाटी मैं स्थित प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर उन्हें अपमानित करने जैसी हरकत की गई है, वह कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। सांखला ने प्रशासन से महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाले सभी असामाजिक तत्वों की तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी करने की मांग की है।  
भारतीय पुरातत्व विभाग एवं प्रशासन को दी गई चेतावनी 
  बता दे की हिन्दुओं की आस्था के प्रतिक महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ अज्ञात लोगो द्वारा की गई इस छेड़छाड़ का बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने भी इस शर्मनाक कृत्य के प्रति विरोध दर्ज करवाते हुए भारतीय पुरातत्व विभाग एवं प्रशासन को चेतावनी दी है की ऐसे कतिपय असामाजिक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए अन्यथा बजरंग सेना मेवाड़ के कार्यकर्ता आंदोलन की ओर अग्रसर होंगे। पंवार ने जहा महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई उस स्थान पर सुरक्षा गार्ड की भी नियुक्त कर उस स्थान को सुरक्षित करने की मांग की है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top