एक करोड़ खर्च कर बना हूँ नगरपालिका अध्यक्ष, जाँच के बाद साहब हो गए निलंबित
Headline News
Loading...

Ads Area

एक करोड़ खर्च कर बना हूँ नगरपालिका अध्यक्ष, जाँच के बाद साहब हो गए निलंबित

 नगरपालिका अध्यक्ष व ईओ के बीच तीखी बहस का वीडियों हुआ था वायरल 
अब कौन होगा कुशलगढ़ नगरपालिका का नया अध्यक्ष?
 बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष बबलु मईडा को किया अपने पद के दुरूपयोग के चलते एक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। जिले की कुशलगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष बबलु मईडा को अनियमितताओं एवं पद के दुरूपयोग के आरोपों के चलते राजस्थान सरकार द्वारा शिकायत पर जांच में पद का दुरूपयोग व अनियमितता के चलते नगरपालिका अध्यक्ष बबलु मईडा को पद से निलंबित कर दिया गया है।  
  आपको बता दें की मईड़ा ने बिना स्वीकृति के ही स्कार्पियो गाड़ी लेने, एक  फर्म को नियमों के विरुद्ध पेमेंट करने के आरोप लगे थे। वही स्वायत शासन विभाग ने पुरे प्रकरण की जांच करवाई थी, जांच में दोषी पाए जाने पर राजस्थान सरकार ने नगरपालिका अध्यक्ष बबलु मईडा को निलंबित कर दिया है। इधर कुशलगढ़ नगर में अब नगरपालिका कुशलगढ़ का अध्यक्ष कौन होगा? यह फ़िलहाल चर्चा का विषय बन हुआ है। 
क्या था मामला?   
एक करोड़ खर्च करके बना हूँ नगरपालिका अध्यक्ष
  राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी (ईओ) के बीच कामकाज और अधिकारों को लेकर हुईं तकरार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वायरल वीडियों के मुताबिक दोनों में तेज़ आवाज़ में आरोप-प्रत्यारोप और बहस देखी गई। 
 
  वायरल वीडियों के अनुसार राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष बबलु मईडा व ईओ सोहनलाल नायक में जमकर तकरार हुई वही आम लोगों में इसी बात को लेकर 57 सेंकण्ड का एक विडीयो काफी चर्चित हो रहा है। 
  बतादे कि विडीयो 19 अक्टुबर का बताया जा रहा है। तकरार का मुख्य कारण शहरी रोजगार गारंटी योजना में श्रमिकों के नियोजन करने और वार्ड में ही काम देने की बात पर दोनों में विवाद और तकरार  बढ़ने की बात सामने आई है। वही विडिओ में नगरपालिका अध्यक्ष बबलू मईडा ईओ सोहनलाल नायक के सामने यह कहते नज़र आये की वह एक करोड़ खर्च करके नगरपालिका अध्यक्ष बने है। हालाँकि अब जाँच का विषय यह है कि उन्होंने यह 1 करोड़ रूपये पार्टी से टिकट खरीदने में खर्च किये है या इन पैसों के दम पर उन्होंने अपनी जीत के लिए वोटो को ख़रीदा है। 

Post a Comment

0 Comments