Breaking News
Loading...

BTP विधायक को दिखाए काले झंडे, कॉलेज परिसर में घुसने से रोका

   
ABVP की छात्राओं ने  BTP विधायक का किया विरोध
एक तरफ शपथग्रहण दो दुसरी तरफ काले झंडे
  
   बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील के मामा बालेश्वर दयाल गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में आए BTP के चौरासी (डूंगरपुर) विधायक राजकुमार रोत उस समय असहज हो गए जब उनको कॉलेज छात्राओं ने विरोध स्वरुप काले झंडे दिखाए। मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है।
 
  बतादे कि यहां ABVP संगठन की छात्राओं ने सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में MLA रोत करीब ढाई बजे पहुंचे थे। तभी गेट पर लड़कियों ने MLA के वाहन सहित तीन वाहनों को कॉलेज परिसर में घुसने से रोक दिया। 
mama baleshwar dayal college
 
  प्रदर्शनकारियों ने मैन गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद काले झंडे दिखाए। वही पुलिस को भीड़ तितर-बितर कर MLA के वाहन को सुरक्षित पार्क कराया।
 
  जानकारी अनुसार विरोध की वजह डूंगरपुर का मास्टर भंवरलाल था, जिसने भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के मंच पर आदिवासी लड़कियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। 
  
  इससे आदिवासी छात्राओं में नाराजगी बनी हुई थी। बता दें कि कॉलेज में छात्रसंघ का पैनल BPVM भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का है।