Translate News:
नई दिल्ली।। दिल्ली के मदरसे से एक बेहद ही घिनौना खबर सामने आई है। एक 12 साल के लड़के के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आने के बाद हर कोई हतप्रभ है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के साथ कई दिनों से एक उलेमा बलात्कार कर रहा था। बच्चे ने ये बात पहले तो डर के मारे अपने घर वालों से छुपा कर रखी थी, फिर जब हाल ही में वह घर आया तो ये बात काफी पूछने के बाद उसने घरवालों को बता दी। लड़का मदरसे में ही पढ़ता था, बीच-बीच में वो घर आता था। इसी क्रम में जब वो इस बार घर आया तो उदास दिख रहा था, जिसके बाद उसके घरवालों ने जोर देकर पूछा तो सच्चाई सामने आ गई।
नशे की देता था गोली
बच्चे ने बताया कि उलेमा हर दो तीन दिन में उसके कमरे में आता था, फिर उसे उठाकर अपने साथ ले जाता था। अपने कमरे में ले जाकर उलेमा, उसे कुछ खिलाता था, जिससे वो बेहोश हो जाता था। बेहोशी की हालत में उलेमा उसके साथ रेप करता था। उसके बाद वापस उसे उसके कमरे में छोड़ आता था।
कहां का है मामला
मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र का है। यहां एक मदरसे के उलेमा पर 12 साल के बच्चे के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि आरोपी मोहम्मद इसरान फरार है और पुलिस टीमों ने उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
उलेमा का मुख्य कार्य क्या था?
उलेमा का प्रमुख उद्देश्य इस्लामी संप्रदाय की एकता बनाये रखना था। इस कार्य में वे किसी तरह के जातिभेद को स्थान नहीं देते थे और वे अपना कार्य करने में राजनीतिक संस्थाओं से पूर्णतया स्वतंत्र थे।

