बोहरा समुदाय ने खेला गरबा ... मचा दी धूम
Headline News
Loading...

Ads Area

बोहरा समुदाय ने खेला गरबा ... मचा दी धूम

  बांसवाड़ा/राजस्थान।। मुस्लिमों में एक वर्ग बोहरा समुदाय का है, यह वर्ग शांत मिलनसार और अपने व्यावसायिक गुणों के लिए अपनी खास पहचान रखता है। बोहरा समुदाय के कई लोग सार्वजानिक रूप से जनहित के कार्य करते हुए भी कई बार देखे जा सकते है। इस बार इस समुदाय विशेष ने सभी को हैरत में डाल दिया है, इस बार यह समूह सामूहिक रुप से आनंद पूर्वक गरबे खेलते हुए देखा गया है। तेज़ी से वायरल हो रहे इस विडिओ में खास बात यह है कि समुदाय के सभी लोग गरबा खेलने के साथ वह खुद ही गरबा भी गा रहे है, वह एक गोल घेरे में नाचते हुए इस गरबे का आनंद लेते हुए देखे जा सकते है। 
 जी हां सोशल मिडिया पर एक वीडियो धुम मचा रहा है। विडीयो के अनुसार बोहरा समुदाय के महिला एवं पुरुष वर्ग एक साथ मिलकर अपनी मस्जिद में गरबा खेलते हुए नज़र आ रहे है। वीडियों में उम्रदराज लोगो को भी गरबे खेलते हुए देखा जा सकता है। "पंछिडा तु उड़ी जाजे पावागढ़ रे, म्हारी मां काली ने किजे गरबों रमे रे" इस गरबे पर बोहरा समुदाय के कई लोग आपको इस वीडियो में गरबे को गाते और खेलते देखे जा सकते है। हालाकी यह विडीयो कहा का है, यह नहीं बताया गया है, लेकिन यह विडिओ दो धर्मों में सद्भाव के साथ धार्मिक भक्ति भाव के लिए कई लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments