Translate Post:
बांसवाड़ा/राजस्थान।। भारतीय ट्रायबल पार्टी की एक बैठक छोटी सरवा मंडल के गोपालपुर पंचायत में पंचायत कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवचंद मावी, मुख्य अतिथि विजय भाई मईडा, विशिष्ट अतिथि मानसिंह डामोर रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयभाई मईडा ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए भारतीय ट्राइबल पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया जायेगा तथा वार्ड तक की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर आदिवासियों के साथ अन्याय, अत्याचार और शोषण कर रहे हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों को आज तक लागू नहीं किया। मईडा ने बीटीपी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गोपालपुरा पंचायत से भाजपा ओर कांग्रेस को छोड़कर कई कार्यकर्ताओं ने बीटीपी की सदस्यता ली जिसमें देवीलाल निनामा, राजु निनामा, लालू निनामा, थावरा भाई, सुनील अड आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सहमति से बीटीपी में सम्मिलित हो गये।
बैठक मे बीटीटीएस जिला अध्यक्ष नारायण निनामा, राजु डोडियार, सज्जनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह डामोर, बादर भाई, ललीत, राकेश, हुरजी, बदीयाभाई, प्रभु लाल आदि ने अपने विचार रखे तथा संचालन मंडल अध्यक्ष जगदीश डिंडोर ने किया।




