नववर्ष के उपलक्ष में स्थाई भगवा ध्वज लहराया

0
   उदयपुर/राजस्थान।। उदयपुर जिले के कानोड़ नगर में रविवार को सायं 5:00 बजे कोर्ट चौराहा प्रांगण में नववर्ष स्वागत समिति द्वारा नववर्ष के उपलक्ष पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास 50 फिट लंबे पोल पर स्थाई भगवा ध्वज लहराया गया। 
 
  बताते चले की नव वर्ष स्वागत समिति द्वारा कानोड़ नगर में तीन जगह 50 फीट लंबे पोल पर स्थाई रूप से भगवा ध्वज लहराया गया है, जिसमे पहला रेलवे स्टेशन कानोड़, दूसरा पोल कोर्ट चौराहा, तीसरा पोल सूरजपोल दरवाजा पर स्थापित किया गया है। जानकारी अनुसार सभी नव वर्ष के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भगवा ध्वज लहराया है। 
  इस उपलक्ष में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा, गिरधारी लाल सोनी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अनिल शर्मा, जनता सेना के पूर्व पार्षद कोमल कामरिया, चेतन सोनी, गौरव कमरिया, भगवा ध्वज मैं हिंदू राष्ट्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



(रिपोर्ट -अभिषेक धींग)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top