Kushalgarh Municipal Election : बाधाओं को दरकिनार कर दिव्यांगों और किन्नर समाज ने डाला वोट

0
Translate News:

कुशलगढ़ नगरपालिका चुनाव: लोकतंत्र के पर्व में दिखा उत्साह, सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच दिव्यांगों व हर वर्ग ने किया मतदान

कुशलगढ़ (बांसवाड़ा)। कुशलगढ़ नगरपालिका चुनाव के दौरान लोकतंत्र का महापर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

सुरक्षा का कड़ा पहरा और दिग्गजों की भागीदारी चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील वार्ड नंबर 16 तथा 17 में पुलिस का विशेष पहरा तैनात रहा, वहीं वार्ड 4 व 5 में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उत्साहपूर्वक बाहर आते नजर आए। बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव तथा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने स्वयं विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अनावश्यक भीड़ को हटवाया।

हौसले की मिसाल: दिव्यांगों और बुजुर्गों ने डाला वोट शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार करते हुए दिव्यांगों और बुजुर्गों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वार्ड नंबर 15 में दिव्यांग बोहरा तथा वार्ड नंबर 14 में रामशंकर पंडिया (दिव्यांग) ने केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। इसी प्रकार बोरवाड़ी के 85 वर्षीय दिव्यांग मतदाता ट्राइसाइकिल के जरिए बूथ तक पहुंचे।

किन्नर समाज और युवाओं का उत्साह समावेशी लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर पेश करते हुए किन्नर समाज से गादी पति गोरी बुआ एवं उनकी शिष्या शालु बुआ ने अपनी टोली के साथ पहुंचकर मतदान किया। वहीं पहली बार वोट डालने आए युवा मतदाताओं ने भी विकास के नाम पर मतदान कर अपनी खुशी जाहिर की।

स्काउट-गाइड की सराहनीय सेवाएं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के वॉलिंटियर्स ने सभी 20 मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों, बुजुर्गों और निशक्तजनों को ट्राई साइकिल व सहारा देकर सुगम मतदान कराया। इस व्यवस्था में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बदेसिंह डामोर, दिग्पाल सिंह राठौड़, प्रेमप्रकाश जाटव सहित अन्य अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

बंपर वोटिंग प्रतिशत दोपहर 3 बजे तक कुशलगढ़ नगरपालिका में 65.11% मतदान दर्ज किया गया था, जो शाम तक बढ़कर लगभग 78% तक पहुंच गया। वहीं निकटवर्ती परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में भी शांतिपूर्ण तरीके से बंपर वोटिंग हुई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top