'लेडी सिंघम' से खौफ खाते हैं गुंडे, नियम पालन करने वाले को देती हैं गुलाब

Translate News:
   मधुबनी।। बेनीपट्टी की एसडीपीओ निर्मला कुमारी अपने अनोखे कार्यशैली के कारण हमेशा चर्चा में रहती है। आमलोगों को पुलिस की सकारात्मक सोच से जोड़ने में और पुलिस के प्रति आम लोगों में विश्वास पैदा करने में ये अहम भूमिका निभाती हैं। इनदिनों निर्मला सड़क पर खड़े होकर वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर रही है।
      एसडीपीओ निर्मला ने लोगों को मोटर वाहन नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए नायाब तरीका निकाला है। उन्होंने आज बेनीपट्टी-सीतामढ़ी मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के दौरान उन्होंने मोटर यान नियमों के पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया और धन्यवाद कहा।
    साथ ही नियम के विरुद्ध बिना लाइसेंस, हैलमेट और गाड़ी के कागजात के बगैर वाहन चालकों को फाइन किया। इस दौरान सैकड़ो दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। एसडीपीओ निर्मला ने वाहन चालकों मोटर यान अधिनियमों को पालन करने का आग्रह किया। निर्मला ने बताया कि इस तरह के लगातार प्रयास से लोगो में मोटर यान अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलेगी साथ ही अपराधिक तत्व के लोगों में पुलिस का डर भी बनेगा।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top