SUV पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे सब-इंस्पेक्टर साहब, लगा पांच हजार का जुर्माना

0
Translate News:
   दमोह।। मध्यप्रदेश पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को सिंघम स्टाइल में स्टंट करना भारी पड़ गया है | लॉकडाउन के दौरान इस सब इंस्पेक्टर को कुछ तूफानी करते है का भूत सवार हुआ | फिर क्या था , उन्होंने सिंघम बनने की ठानी और इस फिल्म की तर्ज पर अपना वीडियों शूट करवाया | सब इंस्पेक्टर फिल्म सिंघम स्टाइल में दो एसयूवी के ऊपर खड़े होकर स्टंट करने लगे | वीडियों जबरदस्त बना | उस पर फिल्म सिंघम का गाना भी डाला गया | सोशल मीडिया में जब यह वीडियों वायरल हुआ तो उन्हें जमकर वाह-वाही मिली | इस वीडियों के सुर्ख़ियों में आने के बाद सब इंस्पेक्टर साहब का अनुभव किसी फ़िल्मी हीरों से कम नहीं आँका गया | लेकिन इसके साइड इफेक्ट ने उनके कॅरियर पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है| 
   सरकारी वर्दी में बगैर इजाजत वीडियों शूट करना अनुशासनहीनता माना गया | यही नहीं लॉकडाउन के बावजूद दो SUV पर खड़े होकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के चलते उन पर ट्रैफिक पुलिस ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है | 
   वायरल वीडियो अब सिंघम के लिए मुसीबत का कारण बन गया है | इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है | दमोह के सीएसपी मुकेश अविद्रा ने सब इंस्पेक्टर पर पांच हजार के जुर्माने की अदायगी का नोटिस थमा दिया है | 
    दमोह के नरसिंहगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज यादव ने सोचा भी नहीं था कि एक साथ दो SUV की सवारी करना उनके लिए मुसीबत भरा हो सकता है | वो तो सिर्फ खुद को कलाकार साबित करने के लिए सिंघम फिल्म के टाइटल ट्रैक का स्टंट कर रहे थे | बिल्कुल फ़िल्मी स्टाइल में मनोज यादव ने अपने दोनों पैर अलग-अलग कारों की छत पर रखा | वीडियों ग्राफर ने बाकायदा बैकग्राउंड में सिंघम फिल्म का टाइटल ट्रैक बजा कर इस वीडियों को शूट किया | जब यह वीडियों आलाधिकारियों की निगाहों में आया , तो उन्हें कानून के इस रखवाले को खुद नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया | 
    दमोह नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश अविद्रा ने वायरल वीडियो को अपनी प्राथमिक जांच में सही पाया है | जांच में यह तथ्य भी आया कि यह स्टंट वीडियो लॉकडाउन के दौरान ही ऐसे समय बनाया गया, जब इस सब इंस्पेक्टर के कंधों पर कानून-व्यवस्था व लॉकडाउन का पालन कराने की बड़ी जिम्मेदारी थी | यही नहीं बगैर अनुमति मनोरंजन अथवा स्टंट वीडियो शूट करने के लिए खाकी वर्दी का बेजा इस्तेमाल भी पाया गया | फ़िलहाल जांच अधिकारी मुकेश अविद्रा के मुताबिक “सब इंस्पेक्टर मनोज यादव ने जो किया है वह पद की गरिमा के विपरीत है | उन्होंने अपनी जान को भी खतरे में डाला | इसलिए उन पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है | मामले की जांच जारी है |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top