पालिका चुनाव में बड़ा Political Drama : वोट टाई होने पर टॉस से बने अध्यक्ष

0
Translate News:

हेड-टेल में खुली भाजपा की किस्मत, कुशलगढ़ नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा

बराबर वोट मिलने के बाद टॉस से तय हुआ फैसला, हितेश पड़िहार बने नगर पालिका अध्यक्ष

बांसवाड़ा : कुशलगढ़ नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाजी मारते हुए कांग्रेस के हाथ से सत्ता छीन ली है। भाजपा के हितेश पड़िहार कुशलगढ़ नगर पालिका के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

कुशलगढ़ में रोमांचक मुकाबला: भाजपा के पक्ष में गिरा सिक्का, हितेश पड़िहार चुने गए नए पालिका अध्यक्ष

बेहद रोमांचक और नाटकीय मोड़ पर पहुंचे इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिले। इसके बाद चुनाव आयोग के नियमानुसार टॉस (हेड-टेल) के जरिए परिणाम तय किया गया। टॉस में किस्मत ने भाजपा का साथ दिया और हितेश पड़िहार को विजयी घोषित कर दिया गया।

स्थानीय कांग्रेस विधायक रमीला खड़िया के गढ़ में भाजपा के इस कब्जे के बाद प्रादेशिक राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। टाई होने के बाद सिक्का उछालकर निकले इस परिणाम ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया। जीत की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया, जबकि कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...
To Top