Headline
Loading latest headlines...

संत पॉल स्कूल वैन हादसे (St paul's school van accident) से आक्रोश: कलेक्ट्री पर गूंजा 'रघुपति राघव', अभिभावकों ने मांगी सख्त कार्रवाई

0
Translate Post:

मासूम की मौत के बाद उबला शहर: संत पॉल स्कूल वैन हादसे पर कलेक्ट्री पर अभिभावकों का सत्याग्रह, रघुपति राघव गाकर मांगी कार्रवाई

बांसवाड़ा/राजस्थान : संत पॉल स्कूल (ठिकरिया) की वैन दुर्घटना में एक मासूम छात्र की असामयिक मौत और कई बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे से आक्रोशित अभिभावकों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कलेक्ट्री पहुंचे अभिभावकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

अहिंसात्मक विरोध: 'रघुपति राघव' गाकर जताया आक्रोश

प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा और प्रभावी नजारा देखने को मिला। आक्रोशित अभिभावकों ने कलेक्ट्री गेट पर बैठकर 'रघुपति राघव राजा राम' का भजन गाकर शांतिपूर्ण लेकिन पुरजोर तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। अभिभावकों का कहना था कि यह भजन प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को उनकी नैतिक जिम्मेदारी की याद दिलाने के लिए है।

अभिभावकों की मुख्य मांगें:

  1. निजी स्कूलों की खुद की बसें हों अनिवार्य: सभी निजी विद्यालयों के लिए खुद की परिवहन व्यवस्था लागू की जाए और बच्चों के आने-जाने की पूरी जवाबदेही स्कूल प्रशासन तय करे।

  2. वाहनों की नियमित फिटनेस जांच: शिक्षा विभाग शहर के सभी निजी स्कूल वाहनों की समय-समय पर सख्त जांच करे।

  3. ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार: स्कूल समय के दौरान शहर के मुख्य मार्गों और स्कूल मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती मजबूत की जाए।

  4. लापरवाहों पर कसें शिकंजा: हादसे के जिम्मेदार दोषियों और लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रबंधन पर तत्काल आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो।

स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

अभिभावकों ने संत पॉल स्कूल प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण ही आज एक परिवार ने अपना चिराग खो दिया। अगर समय रहते स्कूल वाहनों की स्थिति और चालकों पर निगरानी रखी जाती, तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।

अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल सुरक्षा के ठोस नियम लागू नहीं किए गए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...