बांसवाड़ा में बीजेपी का परचम: नगर परिषद के 60 में से 34 वार्ड जीते, कुशलगढ़ और गढ़ी में भी बोर्ड बनाने का दावा
बांसवाड़ा (चेतन पंचाल)। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के अंतिम नतीजे सामने आने के बाद बांसवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बांसवाड़ा नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में से भाजपा ने 34 सीटों पर कब्जा जमाकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कुशलगढ़ और गढ़ी नगरपालिका में भी अपना बोर्ड बनाने का दावा ठोका है।
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
नगर परिषद बांसवाड़ा: अंतिम दलीय स्थिति
| राजनीतिक दल | जीती गई सीटें |
| भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 34 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 22 |
| निर्दलीय एवं अन्य (IND/BAP) | 4 |
| कुल वार्ड | 60 |
सत्ता परिवर्तन: 2019 का बदला समीकरण
साल 2019 के चुनावों में कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर अपना बोर्ड बनाया था, जबकि भाजपा को केवल 21 सीटें मिली थीं।
चुनावी रुझान से अंतिम नतीजों तक का सफर
बहुमत का आंकड़ा पार: मतगणना की शुरुआत में 49 सीटों के रुझान आने तक बीजेपी 31 वार्ड जीतकर बहुमत के करीब थी, लेकिन अंतिम परिणाम आते-आते पार्टी ने 35 वार्डों में जीत दर्ज कर 2019 के कांग्रेस बोर्ड को बेदखल कर दिया (2019 में कांग्रेस के पास 36 सीटें थीं)।
रिकॉर्ड जीत: वार्ड 47 में बीजेपी के महेश चंद्र तेली ने 809 वोटों के सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 37 में चंकी शाह 756 वोटों से विजयी रहे।
कांटे की टक्कर: वार्ड 11 में बीजेपी की कामिनी आचार्य ने महज 3 वोटों के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की।
चुनाव के मुख्य आकर्षण और रोचक आंकड़े
सबसे कड़ा मुकाबला: वार्ड 11 में भाजपा की कामिनी आचार्य ने महज 3 वोटों के बेहद बारीक अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया।
सबसे बड़ी जीत: वार्ड 47 से भाजपा के महेश चंद्र तेली ने 809 वोटों के भारी अंतर से विशाल जीत दर्ज की।
निर्विरोध चुनाव:
वार्ड 12 से भाजपा की सोनिया वैष्णव चुनाव से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं।
जिलाध्यक्ष ने च चूमी पार्टी कार्यालय की चौखट, बप्पा के सामने उतारी पगड़ी
जीत की खबर मिलते ही भाजपा जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी जैसे ही पार्टी कार्यालय पहुंचे, वे भावुक हो गए। उन्होंने पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार की जमीन को चूमकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और बाद में अपनी पगड़ी उतारकर गणपति बप्पा के चरणों में रखकर प्रणाम किया।
"यह जीत किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि बांसवाड़ा के विकास और आमजन के विश्वास की जीत है। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से आज तीनों निकायों में भाजपा का परचम लहराया है।"
— पूंजीलाल गायरी, जिलाध्यक्ष (भाजपा बांसवाड़ा)
सभापति की कुर्सी का गणित
बांसवाड़ा नगर परिषद में सभापति का पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा के पास 34 पार्षदों का मजबूत समर्थन मौजूद है, जिसके बल पर पार्टी का अपना सभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है। 34 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद अब भाजपा का एसटी वर्ग से नया सभापति बनना तय माना जा रहा है। पार्षदों के समर्थन पत्र के साथ पार्टी जल्द ही बोर्ड गठन की दावेदारी पेश करेगी।


